Headlines

गोदाम से पाइप चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार:रामानुजगंज पुलिस ने 12 लोहे के पाइप बरामद कर आरोपियों को जेल भेजा




बलरामपुर-रामानुजगंज जिले की रामानुजगंज पुलिस ने गोदाम से लोहे के पाइप चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान रफीक अंसारी (25) और तालिब अंसारी (34) के रूप में हुई है। दोनों कनकपुर के रहने वाले हैं। पुलिस ने उनके पास से चोरी किए गए 12 लोहे के पाइप भी बरामद किए हैं, जिनकी कीमत करीब 24 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस के मुताबिक, तामेश्वर नगर निवासी अनुज कुमार प्रजापति (19) ने 22 सितंबर को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि 17 और 18 सितंबर की रात तालिब अंसारी, रफीक अंसारी और उनके कुछ साथी कनकपुर स्थित गोदाम में घुसे थे। यहां से आरोपियों ने 12 लोहे के पाइप चोरी कर लिए। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने अपराध क्रमांक 175/2026 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने संदिग्धों से पूछताछ की। पूछताछ के बाद आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए गए सभी 12 पाइप बरामद कर लिए गए। पुलिस ने बताया कि मामले में धारा 305, 331(4) और 3(5) BNS के तहत कार्रवाई की गई है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *