Headlines

वारिसलीगंज में नई चीनी मिल के लिए जमीन मंजूर:सांसद विवेक ठाकुर बोले – 500 करोड़ का निवेश, नवादा समेत 4 जिलों के किसानों को फायदा




नवादा के वारिसलीगंज में नई चीनी मिल लगाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। बिहार मंत्रिमंडल ने वारिसलीगंज के मकनपुर मौजा की 99.39 एकड़ सरकारी जमीन गन्ना उद्योग विभाग को मुफ्त में देने को मंजूरी दे दी है। भाजपा नेता और नवादा सांसद विवेक ठाकुर ने बताया कि इस फैसले से वारिसलीगंज में नई चीनी मिल की स्थापना का रास्ता साफ हो गया है। इस परियोजना में 500 करोड़ रुपए से ज्यादा का निवेश होने की संभावना है। सांसद ठाकुर ने कहा कि इससे नवादा के साथ-साथ नालंदा, शेखपुरा और जमुई जिले के गन्ना किसानों को भी फायदा मिलेगा। सांसद विवेक ठाकुर ने वारिसलीगंज और नवादा के किसानों की लंबे समय से चली आ रही इस इच्छा को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और बिहार सरकार का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र में कृषि आधारित उद्योग, रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ाने की दिशा में एक बड़ी पहल है। सांसद ने कहा कि विकसित नवादा बनाने के संकल्प के साथ हम लगातार आगे बढ़ रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *