![]()
गोरखपुर में रक्षाबंधन नजदीक आते ही राखियों की खरीदारी तेज हो गई है। सिल्वर और गोल्ड की राखी खरीदने के लिए ज्वेलरी शॉप पर खरीदारों की भीड़ लगनी शुरू हो गई है। ज्वेलर्स भी स्पेशल कलेक्शन मंगा लिए हैं। उनका कहना है कि गोल्ड और सिल्वर की लगातार बढ़ती प्राइज को देखते हुए लाइट वेटेड और फैंसी राखियां मंगाई गईं हैं, जो लोगों को काफी ज्यादा पसंद भी आ रही है। बच्चों के लिए भी कार्टून वाली सिल्वर राखियां उपलब्ध हैं। परंपरा जेम्स एंड ज्वेल्स के डायरेक्टर संजय अग्रवाल ने बताया कि रक्षाबंधन के त्यौहार को देखते हुए इस बार राखियों के खास कलेक्शन जयपुर से मंगवाया गया है। इसमें चांदी की नई डिजाइन में धागे वाली राखी, पूरी चांदी की राखी और बच्चों के लिए कार्टून और कार वाली राखियां उपलब्ध हैं। सिंगल पेटल्स पर धागे वाली राखी की डिमांड ज्यादा
उन्होंने बताया कि कस्टमर्स को कम वजह वाली फैंसी राखियां सबसे ज्यादा पसंद आ रही है। इसमें भी सिंगल पेटल्स पर धागे वाली राखी की डिमांड सबसे ज्यादा है। इसकी खासियत यह है कि इसे ब्रेसलेट की तरह हमेशा पहना जा सकता है। उनका कहना है कि इस तरह की राखियां कम उम्र के युवा ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा पूरी सिल्वर पैटर्न की राखियां थोड़े बड़े उम्र के लोगों में पसंद की जा रही है। वहीं बच्चों के लिया कार्टून की राखियों की भी डिमांड बहुत ज्यादा है। जिसमें कार और अन्य तरह की आकृतियों को ज्यादा पसंद किया जा रहा है। उनके पास 500 रुपए की प्राइज से राखियां बिक रही हैं। सिंपल एंड शोवर राखियों का स्पेशल कलेक्शन
ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स की फ्लोर मैनेजर प्रीति वर्मा ने बताया कि गोल्ड और सिल्वर की बढ़ती प्राइज को देखते हुए राखी स्पेशल कलेक्शन मंगाया गया है। इसमें हल्की वजन की नए डिजाइन में फैंसी राखियां उपलब्ध हैं, जो कस्टमर्स को बहुत ही अफोर्डेबल रेट में मिल सकता है। इसमें सिंपल एंड शोवर कपल राखी, कार्टून और राखी-लूम्बा सेट भी मौजूद है। उन्होंने बताया कि राखियों में गॉड फिगर में राधाकृष्ण का नाम, शंकर भगवान और राधाकृष्ण की छवि और पारंपरिक डिजाइन की राखियां बहुत ज्यादा पसंद की जा रही हैं। ऐश्प्रा पर 999 रुपए से राखियों की शुरुआती प्राइज
साथ ही बच्चों के लिए कार्टून में डोरेमोन, सिनचैन और मोटू-पतलू के कैरेक्टर बहुत ज्यादा डिमांड है। जैसे- जैसे रक्षाबंधन का त्यौहार नजदीक आ रहा है, कस्टर्स का रुझान बढ़ता जा रहा है। शोरूम पर राखी खरीदने वालों की संख्या बढ़ रही है। प्रीति का कहना है कि ऐश्प्रा पर 999 रुपए से राखियों की शुरुआती प्राइज है। क्या बोले कस्टमर्स
ऐश्प्रा में शॉपिंग करने आई मधुलिका शर्मा ने बताया कि यहां राखियों का बहुत अच्छा कलेक्शन है। साथ ही बहुत ही अच्छे प्राइज में मिल रही हैं। मुझे सबसे ज्यादा पसंद धागे वाली राखी आई, जिसे अपने भाई के लिए मैंने खरीदा है। परपंरा में राखी खरीदने आई रेनू यादव ने बताया कि मुझे अपने भाई के लिए यूनिक राखी खरीदनी थी। मैंने कुछ डिजाइन ऑनलाइन देखा था। वैसी ही डिजाइन यह मिल गई। मैंने पतली चेन पर चांदी की खूबसूरत राखी खरीदी है। वहीं रूपम मिश्रा ने बताया कि मैंने अपने भाई के लिए सिल्वर पेटल्स पर BRO लिखी हुई राखी खरीदी है। उसका डिजाइन और कलर मुझे बहुत अच्छा लगा। खास बात ये है कि यह बिल्कुल मेरे बजट में मिला है।
Source link
गोरखपुर में रक्षाबंधन पर छाया जयपुरिया कलेक्शन:ज्वेलर्स बोले- लाइट वेटेड फैंसी सिल्वर राखियां कस्टमर्स की पसंद
