Headlines

घर में घुस महिला पर धारदार हथियार से हमला, जख्मी:गिरिडीह में वारदात के बाद भाग रहे आरोपी को लोगों ने पकड़ा, पुलिस को सौंपा




गिरिडीह के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर में गुरुवार को एक महिला पर धारदार हथियार से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में राजेंद्र नगर निवासी नीतू देवी (पति संजय कुमार) गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना के संबंध में घायल महिला के पति संजय कुमार ने बताया कि आरोपी युवक पूर्व में उनके यहां टेम्पो चालक के रूप में काम करता था। घटना के वक्त बहू थी घर पर किसी बात को लेकर उसे काम से हटा दिया गया था। गुरुवार को उनकी बहू ने फोन कर जानकारी दी कि घर में एक अनजान व्यक्ति ने नीतू देवी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया है। वहीं, घायल महिला की बहू ने बताया कि वह घर के अंदर हॉल में बैठी थी। इसी दौरान पीले रंग के कपड़े पहने और चेहरे को कपड़े से ढके एक व्यक्ति ने अचानक नीतू देवी को पकड़ लिया और चाकू से हमला करने लगा। हमला करने के बाद आरोपी मौके से भागने लगा। लोगों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा घटना के बाद आसपास के लोगों ने पीछा कर आरोपी युवक को पकड़ लिया। सूचना मिलने पर मुफ्फसिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल की जांच करते हुए परिजनों से भी जानकारी ली। वहीं महिला पर हमला किस कारण से किया गया, इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल नीतू देवी का अस्पताल में इलाज जारी है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। हिरासत में लिया गया व्यक्ति करीब एक माह पूर्व तक वहां स्टाफ के तौर पर काम करता था, लेकिन किसी बात को लेकर उसे काम से हटा दिया गया था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पूछताछ पूरी होने के बाद ही घटना के संबंध में स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी। -ज्ञान रंजन, थाना प्रभारी, मुफ्फसिल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *