![]()
मानसा मंडी में सफेद सोने (नरमे) की आवक लगातार जारी है। इस बार मंडी में नरमे का बेहतरीन भाव मिलने से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। मानसा मंडी में नरमे की खरीद 8,500 रुपये से लेकर 9,500 रुपये प्रति क्विंटल तक के ऊंचे दामों पर हो रही है, जिससे किसानों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। कीटों से बची फसल, पैदावार भी बेहतर मंडी पहुंचे किसानों ने बताया कि इस बार नरमे की फसल पर किसी भी बड़ी बीमारी या कीटों (जैसे गुलाबी सुंडी) का प्रकोप नहीं हुआ है, जिससे फसल पूरी तरह स्वस्थ है और इस बार बेहतर पैदावार की उम्मीद है। फसल की बढ़िया गुणवत्ता के चलते मंडियों में भी व्यापारियों द्वारा इसके अच्छे दाम दिए जा रहे हैं। ‘सही भाव और बीज मिले तो छोड़ देंगे धान की खेती’ नरमे की बिजाई करने वाले किसान मेजर सिंह, करमजीत सिंह और इकबाल सिंह (जिन्होंने दो-दो एकड़ में नरमे की खेती की है) ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यदि सरकार और कृषि विभाग इसी तरह बढ़िया बीज, खाद और उपज का अच्छा दाम सुनिश्चित करे, तो वे पानी की खपत वाली धान की खेती को छोड़कर दोबारा बड़े पैमाने पर नरमे की ओर रुख करने को तैयार हैं। मंडी में खरीद कार्य सुचारू उधर, मंडी बोर्ड के अधिकारी जय सिंह ने बताया कि मंडी में नरमे की आवक और खरीद का काम पूरी तरह सुचारू रूप से चल रहा है। किसानों को अपनी फसल बेचने में किसी भी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।
Source link
मानसा नरमे का भाव 9,500 रुपये तक पहुंचा:अच्छा रेट मिलने से किसानों में खुशी, इस बार बीमारियों से बचने से पैदावार भी अच्छी
