Headlines

घर में सो रहे बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या:हमीरपुर में पोती मोबाइल चार्ज करने कमरे में पहुंची तो फर्श पर मिला खून




हमीरपुर में गुरुवार-शुक्रवार देर रात घर में सो रहे 68 वर्षीय बुजुर्ग ठाकुरदास अहिरवार की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। वारदात का पता शनिवार तड़के उस समय चला, जब उनकी पोती मोबाइल चार्ज करने के लिए कमरे में पहुंची। फर्श पर खून देखकर उसके होश उड़ गए। शोर मचाने पर परिवार के लोग कमरे में पहुंचे तो ठाकुरदास बिस्तर पर खून से लथपथ पड़े मिले। मामला मुस्करा थाना क्षेत्र के बिहूनी गांव का है। परिजनों के मुताबिक ठाकुरदास शुक्रवार रात करीब 12 बजे परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घर में सोए थे। रात करीब 2 बजे उनकी पोती मोबाइल चार्ज करने के लिए कमरे में गई। कमरे में पहुंचते ही उसकी नजर फर्श पर पड़े खून पर पड़ी। उसने शोर मचाकर परिजनों को बुलाया। परिवार के लोग पहुंचे तो ठाकुरदास बिस्तर पर मृत मिले। उनके गले पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। आला अधिकारियों ने किया निरीक्षण घटना की जानकारी पहले ग्राम प्रधान को दी गई। इसके बाद प्रधान ने मुस्करा थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल को सुरक्षित किया। कुछ ही देर में अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी राठ राजीव प्रताप सिंह समेत अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। फॉरेंसिक टीम ने खून के नमूने लिए, डॉग स्क्वॉड ने तलाशे सुराग मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को बुलाया गया। फॉरेंसिक टीम ने कमरे और आसपास के स्थानों की बारीकी से जांच कर खून के नमूने और अन्य संभावित साक्ष्य सुरक्षित किए। डॉग स्क्वॉड की मदद से भी हत्यारे तक पहुंचने के लिए सुराग तलाशे गए। पुलिस ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ की। परिवार को हत्या की वजह की जानकारी नहीं मृतक के बेटे नरेश ने पुलिस को बताया कि परिवार को हत्या के पीछे की वजह के बारे में कोई जानकारी नहीं है। फिलहाल परिवार ने किसी व्यक्ति पर हत्या का शक भी जाहिर नहीं किया है। ऐसे में पुलिस के सामने हत्या की वजह और वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी तक पहुंचना बड़ी चुनौती है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, सभी पहलुओं पर जांच पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों, फॉरेंसिक जांच और डॉग स्क्वॉड से मिले सुरागों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। परिवार के सदस्यों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर वारदात की कड़ियां जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। सीओ बोले- जल्द होगा खुलासा क्षेत्राधिकारी राठ राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए गए हैं। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की पड़ताल कर रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *