![]()
सीएम डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को मंत्रालय से कटनी के दुबे कॉलोनी निवासी अक्षत यादव के पिता मंतू सिंह यादव और उनके परिजनों से वीडियो कॉल पर बात की। उन्होंने परिवार को सांत्वना देते हुए अक्षत के निधन पर शोक जताया। बोले- घटना बेहद दुखद और पीड़ादायक मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि अक्षत के साथ हुई घटना बेहद दुखद और पीड़ादायक है। इस मुश्किल समय में वे खुद और पूरी मध्यप्रदेश सरकार परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने परिजनों से बातचीत के दौरान अक्षत के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की कि परिवार को इस बड़े दुख को सहन करने की शक्ति मिले। दिल्ली में रहकर कर रहे थे पढ़ाई अक्षत यादव (19) दिल्ली में रहकर दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहे थे। इसके साथ ही वे संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा की तैयारी भी कर रहे थे। 6 सितंबर को ढही थी हॉस्टल की इमारत बीते 6 सितंबर को दिल्ली में एक निजी पीजी हॉस्टल की पूरी इमारत ढह गई थी। इस हादसे में अक्षत यादव की मौत हो गई थी। हादसे के बाद से कटनी स्थित उनके परिवार में शोक का माहौल है। ये खबर भी पढ़े… कटनी में अक्षत का अंतिम संस्कार:दिल्ली में पांच मंजिला इमारत गिरने से गई जान दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को हुए इमारत हादसे में जान गंवाने वाले देवास के अर्पित जाज और कटनी के अक्षत यादव के शव मंगलवार सुबह उनके घर लाए गए। पांच मंजिला इमारत गिरने से हादसे में 7 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 6 लोग घायल हुए थे। इनमें 3 की हालत गंभीर बताई गई थी। पढ़े पूरी खबर…
Source link
CM डॉ. मोहन-यादव ने अक्षत के परिजनों से की बात:वीडियो कॉल पर कहा-दुख की घड़ी में सरकार परिवार के साथ
