![]()
पंजाबी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मनजीत कौर की मौत के मामले में पुलिस की जांच सीसीटीवी फुटेज के अभाव में प्रभावित हो रही है। पुलिस के मुताबिक, शहर में लगे ज्यादातर सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग करीब 15 दिन तक ही सुरक्षित रहती है। इसके बाद पुरानी रिकॉर्डिंग अपने आप डिलीट होकर नई रिकॉर्डिंग सेव हो जाती है। घटना को करीब 2 महीने बीतने के कारण कई महत्वपूर्ण स्थानों की फुटेज अब उपलब्ध नहीं है। सेक्टर-34 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शादी लाल ने बताया कि पुलिस मनजीत कौर से जुड़ी सामने आई लोकेशन और अन्य स्थानों पर जांच कर रही है। पुलिस उन लोगों और जगहों की भी जानकारी जुटा रही है, जहां से मामले में कोई सुराग मिल सकता है। मनजीत कौर सनी एन्क्लेव में ब्यूटी पार्लर चलाती थी। पुलिस ने वहां लगे CCTV कैमरों से भी घटना से जुड़े सुराग जुटाने की कोशिश की, लेकिन रिकॉर्डिंग उपलब्ध नहीं होने के कारण उसकी गतिविधियों और संपर्क में रहे लोगों की जानकारी जुटाने में परेशानी हो रही है। मृतका की मां के फिर बयान दर्ज करेगी पुलिस सेक्टर-34 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शादी लाल ने बताया कि मनजीत की मां कांता देवी ने अभी दोबारा पुलिस के सामने बयान दर्ज नहीं कराया है। परिवार की ओर से बताया गया है कि बेटी के भोग के बाद वह पुलिस के पास आएंगी। पुलिस को उम्मीद है कि दोबारा बयान से मनजीत के संपर्क में रहे लोगों और घटना से जुड़े कुछ अहम सुराग मिल सकते हैं। बेटे के साथ रहती थी इन्फ्लुएंसर की मां कांता देवी खरड़ में अपने 11 साल के बेटे के साथ रहती हैं। मनजीत करीब डेढ़ साल पहले परिवार का घर छोड़कर न्यू चंडीगढ़ चली गई थी। वह अपनी जिंदगी अलग तरीके से शुरू करना चाहती थी। मनजीत ने ब्यूटी पार्लर का काम शुरू किया था और अपनी मां की आर्थिक मदद भी करती थी। अब विस्तार से पढ़ें पूरा मामला-
Source link
चंडीगढ़ इन्फ्लुएंसर हत्याकांड में जांच अटकी:CCTV फुटेज नहीं मिलने से बढ़ी चुनौती; 2 संदिग्धों की तलाश में जुटी पुलिस
