Headlines

चंडीगढ़ की इशरूप नारंग ने टॉप-100 रैंकिंग बनाई:अजरबैजान में 7-8 अक्टूबर को मुकाबला; अब विश्व चैंपियनशिप में दिखाएंगी दमखम




चंडीगढ़ की 20 वर्षीय जूडो खिलाड़ी इशरूप नारंग अब दुनिया की शीर्ष जूडो खिलाड़ियों के बीच भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। वह अजरबैजान के बाकू में 7 और 8 अक्टूबर को होने वाली सीनियर विश्व जूडो चैंपियनशिप 2026 में हिस्सा लेंगी। सीनियर विश्व रैंकिंग में टॉप-100 में जगह बनाने के बाद इशरूप ने अंतरराष्ट्रीय जूडो महासंघ (IJF) की विश्व चैंपियनशिप में भाग लेने की योग्यता हासिल की है। इशरूप एमसीएम डीएवी कॉलेज की छात्रा हैं और अमेच्योर जूडो एसोसिएशन ऑफ चंडीगढ़ (AJAC) का प्रतिनिधित्व करती हैं। विश्व चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई करना उनके तेजी से आगे बढ़ते करियर की बड़ी उपलब्धि है। 2019 में शुरू किया था जूडो का सफर इशरूप ने वर्ष 2019 में जूडो खेलना शुरू किया था। वर्ष 2022 से उन्होंने जूनियर और सीनियर स्तर पर पेशेवर प्रशिक्षण लेना शुरू किया। इसके बाद राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में लगातार बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपनी पहचान बनाई। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन इशरूप के नाम कई बड़ी उपलब्धियां हैं। उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स, ग्लासगो 2026 में पांचवां स्थान हासिल किया। इसके अलावा एशियन चैंपियनशिप में रजत और कांस्य पदक जीते हैं। ताइपे जूनियर एशिया कप में उन्होंने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वह जूनियर और सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में भी हिस्सा ले चुकी हैं। अब बाकू में होने वाली सीनियर विश्व चैंपियनशिप में इशरूप के सामने दुनिया की शीर्ष खिलाड़ियों के साथ मुकाबला करने की चुनौती होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *