![]()
सरदूलगढ़ के गांव फत्ता मालोका में सोमवार को आयोजित लोक मिलनी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि महिलाओं को मिलने वाली आर्थिक सहायता राशि की ‘टू-टू’ कभी बंद नहीं होगी। मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत हाल ही में 36.87 लाख महिलाओं के खातों में अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर की तीन महीने की दूसरी किस्त के रूप में 1,262.54 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए गए हैं। महिला के मोबाइल पर खाते में पैसे आने का संदेश उसके लिए सिर्फ राशि मिलने की सूचना नहीं है, बल्कि इससे उसे यह भरोसा भी होता है कि सरकार उसके साथ खड़ी है। महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए क्या कदम उठाए
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस, भाजपा और अकाली दल पर निशाना साधते हुए कहा कि ये दल महिलाओं को दी जा रही आर्थिक सहायता का विरोध कर रहे हैं। लंबे समय तक सत्ता में रही पार्टियों को बताना चाहिए कि उन्होंने महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए क्या कदम उठाए। इस मौके पर मानसा जिला परिषद के चेयरमैन चुशपिंदरबीर सिंह चहल समेत कई विधायक और पार्टी नेता मौजूद थे। पंजाब के लिए रोडमैप बताए विपक्ष
मान ने दावा किया कि उनकी सरकार ने चुनावी वादों से आगे बढ़कर लोगों को सुविधाएं दी हैं। मुफ्त बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, नहरी पानी, बुनियादी ढांचे और महिलाओं को आर्थिक सहायता को सरकार के प्रमुख कामों में गिनाया। विपक्षी दलों पर हमला करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा, कांग्रेस और अकाली दल के पास पंजाब के लिए स्पष्ट मुद्दा और विजन नहीं है।
पंजाब के विकास के लिए शुरू किए गए काम आगे भी जारी रहेंगे
विपक्ष से सरकार का विरोध करने के बजाय पंजाब के विकास को लेकर अपना रोडमैप जनता के सामने रखने को कहा। मान ने कहा कि सरकार का लक्ष्य ऐसा पंजाब बनाना है, जहां महिलाओं को आर्थिक सम्मान, किसानों को भरोसेमंद बिजली, युवाओं को मेरिट के आधार पर रोजगार, बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए जरूरी सुविधाएं मिलें। उन्होंने कहा कि पंजाब के विकास के लिए शुरू किए गए काम आगे भी जारी रहेंगे। खिलाड़ी गोल तभी करेगा, जब उसे गेंद पास की जाएगी
सीएम मान ने कहा कि पंजाब के लोगों ने अकाली दल को नकार दिया है और वह दोबारा सत्ता में नहीं आएगा।कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद पर प्रगट सिंह की नियुक्ति पर सीएम ने मजाकिया अंदाज में कहा कि खिलाड़ी गोल तभी करेगा, जब उसे गेंद पास की जाएगी। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि पंजाब के लोग 2027 में फिर से आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने का मन बना चुके हैं। गांव की ग्राम पंचायत को विकास के लिए 51 लाख रुपये का चेक दिया।
‘नो कैश, नो फरमाइश’ पर जोर
सरकारी नौकरियों को लेकर मान ने कहा कि भर्ती में ‘नो कैश, नो फरमाइश’ की नीति जारी रहेगी। युवाओं को सरकारी नौकरी हासिल करने के लिए न तो पैसे देने पड़ेंगे और न ही किसी राजनीतिक सिफारिश की जरूरत होगी। उन्होंने कहा कि नौकरी का आधार योग्यता और मेरिट होगी। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि उनकी सरकार अब तक 70 हजार से अधिक युवाओं को पारदर्शी तरीके से सरकारी नौकरियां दे चुकी है। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार के लिए निष्पक्ष व्यवस्था उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। सरकारी स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम की सुविधाएं
मान ने सरकारी स्कूलों में किए गए सुधारों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि स्कूलों में बुनियादी ढांचे, स्मार्ट क्लासरूम, शिक्षकों की ट्रेनिंग और विद्यार्थियों को बेहतर माहौल देने पर काम किया गया है। सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों में अब डॉक्टर, इंजीनियर, सिविल सेवक और खिलाड़ी बनने की आकांक्षा बढ़ी है। उन्होंने कहा कि पंजाब के गांवों में प्रतिभा की कमी नहीं है। जरूरत युवाओं को सुविधाएं और अवसर देने की है। खेल मैदान, कोच और अन्य सुविधाएं मिलने से गांवों के युवा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक अच्छा खेल मैदान और प्रशिक्षित कोच किसी युवा की जिंदगी की दिशा बदल सकता है। 300 यूनिट मुफ्त बिजली जारी रहेगी
सीएम मान ने कहा कि पात्र घरेलू उपभोक्ताओं को हर महीने 300 यूनिट मुफ्त बिजली मिलती रहेगी। उन्होंने कहा कि इससे आम परिवारों को बिजली बिल में राहत मिली है। किसानों को कृषि कार्यों के लिए दिन के समय बिजली देने की नीति भी जारी रखने की बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पंजाब के अपने बिजली ढांचे को मजबूत करने पर काम कर रही है। किसानों को खेती के लिए भरोसेमंद बिजली उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।
Source link
मुख्यमंत्री बोले बंद नहीं होगी महिलाओं के खाते की ‘टू-टू’:सीएम मान ने शिअद-कांग्रेस पर साधा निशाना,2027 में फिर AAP सरकार बनाने को उत्सुक हैं लोग; गांव को दिए 51 लाख
