Headlines

चंडीगढ़ की मच्छी मार्केट में डिमोलिशन ड्राइव:50 झुग्गियां तोड़ी गईं, लोगों ने जताया विरोध; प्रशासन बोला- कार्रवाई से पहले दिया था नोटिस




चंडीगढ़ के मनीमाजरा स्थित शास्त्री नगर की मच्छी मार्केट में बुधवार को चंडीगढ़ प्रशासन की टीम ने डिमोलिशन ड्राइव चलाकर करीब 50 झुग्गियां तोड़ दीं। प्रशासन की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और अवैध तरीके से बसाई गई झुग्गियों को हटाने की कार्रवाई शुरू की। कार्रवाई के दौरान प्रशासन के कई अधिकारी और कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया था। प्रशासन की टीम ने एक-एक कर झुग्गियों को हटाना शुरू किया। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। लोगों ने कार्रवाई का किया विरोध
झुग्गियां तोड़े जाने का स्थानीय लोगों ने विरोध किया। लोगों ने प्रशासन की कार्रवाई को रोकने की कोशिश की, लेकिन पुलिस बल की तैनाती के कारण स्थिति को संभाल लिया गया। कार्रवाई से पहले दिया गया था नोटिस
प्रशासन की ओर से बताया गया कि कार्रवाई से पहले लोगों को नोटिस दिया जा चुका था। उन्हें अवैध निर्माण और झुग्गियां खुद हटाने के लिए कहा गया था। इसके लिए उन्हें समय भी दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद किसी ने अपना अवैध निर्माण नहीं हटाया। इसके बाद टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और डिमोलिशन ड्राइव शुरू कर दी। मच्छी मार्केट में अवैध तरीके से बसाई गई थीं झुग्गियां
शास्त्री नगर की मच्छी मार्केट में ये झुग्गियां अवैध तरीके से बसाई गई थीं। प्रशासन की टीम ने पहले लोगों को इन्हें हटाने के लिए कहा था। निर्धारित समय में झुग्गियां नहीं हटाए जाने के बाद प्रशासन ने खुद कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे, जबकि पुलिस बल ने पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था संभाली। प्रशासन की टीम ने झुग्गियां हटाने के बाद जगह को खाली कराया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *