Headlines

सीबीआई-ईडी के दुरुपयोग पर AAP का हल्लाबोल:आज दोपहर लुधियाना भाजपा दफ्तर पर धरना,कल हुई कार्रवाई के विरोध में AAP ने खोला मोर्चा




लुधियाना में केंद्रीय जांच एजेंसियों (CBI और ED) के कथित राजनीतिक दुरुपयोग और कल हुए घटनाक्रम के विरोध में आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार के खिलाफ सख्त रवैया अपना लिया है। इसी कड़ी में आज (7 अक्टूबर) लुधियाना स्थित भाजपा दफ्तर के बाहर आम आदमी पार्टी द्वारा एक विशाल रोष धरना दिया जा रहा है। यह प्रदर्शन आज दोपहर ठीक 3:00 बजे शुरू होगा। पार्टी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, इस रोष धरने में लुधियाना के सभी विधायक, चेयरमैन, विभिन्न विंगों के इंचार्ज, पार्षद, वार्ड इंचार्ज के साथ-साथ भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और वालंटियर शामिल होंगे। सभी पदाधिकारियों को समय पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। केंद्र पर एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप आम आदमी पार्टी के नेताओं का आरोप है कि केंद्र सरकार अपने राजनीतिक विरोधियों की आवाज दबाने के लिए लगातार सीबीआई और ईडी जैसी केंद्रीय एजेंसियों का गलत इस्तेमाल कर रही है। कल हुई कार्रवाई के बाद से ही पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी रोष है, जिसके चलते भाजपा कार्यालय के बाहर इस बड़े शक्ति प्रदर्शन और धरने की रूपरेखा तैयार की गई है। पुलिस प्रशासन मुस्तैद आज दोपहर 3 बजे होने वाले इस धरने-प्रदर्शन को देखते हुए लुधियाना पुलिस प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। भाजपा दफ्तर के आस-पास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और यातायात को सुचारू रखने के लिए बैरिकेडिंग व रूट डायवर्जन की तैयारी की गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *