![]()
जिला बार एसोसिएशन (DBA), चंडीगढ़ के चुनाव सितंबर में होंगे।चुनाव प्रक्रिया का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। चुनाव 11 सितंबर 2026 को जिला अदालत परिसर, सेक्टर-43 में होंगे। नामांकन की प्रक्रिया 25 और 26 अगस्त को होगी। उम्मीदवार जिला अदालत परिसर के सर्विस ब्लॉक की पहली मंजिल स्थित कार्यकारी समिति कार्यालय में नामांकन पत्र जमा कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 27 अगस्त तक होगी। उम्मीदवार 29 अगस्त को दोपहर 2:15 से शाम 4 बजे तक लिखित रूप में अपना नामांकन वापस ले सकेंगे। 2 चरणों में होगा मतदान DBA चुनाव के लिए मतदान 11 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक और फिर दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगा। मतदान स्थल जिला अदालत परिसर, सेक्टर-43 के सर्विस ब्लॉक की पहली मंजिल स्थित जेंट्स बार रूम को बनाया गया है। चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महिला वकीलों के लिए आरक्षित उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष, महिला वकीलों के लिए आरक्षित लाइब्रेरी सचिव और वरिष्ठ व कनिष्ठ कार्यकारी सदस्यों के पदों के लिए मतदान होगा। वरिष्ठ और कनिष्ठ कार्यकारी सदस्यों की पांच-पांच सीटें होंगी। दोनों श्रेणियों में दो-दो सीटें महिला वकीलों के लिए आरक्षित रहेंगी। अध्यक्ष पद के लिए 41 हजार नामांकन फीस चुनाव समिति के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए नामांकन फीस 41 हजार रुपये तय की गई है। उपाध्यक्ष और सचिव पद के लिए 31-31 हजार रुपए, जबकि संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष के लिए 21-21 हजार रुपए फीस होगी। इसी तरह लाइब्रेरी सचिव के लिए 21 हजार रुपए, वरिष्ठ कार्यकारी सदस्य के लिए 10 हजार रुपए और कनिष्ठ कार्यकारी सदस्य के लिए 7,500 रुपये नामांकन फीस निर्धारित की गई है। उम्मीदवार 24 अगस्त से कार्यदिवसों में सुबह 9:30 बजे से DBA चंडीगढ़ के फ्रंट ऑफिस से नामांकन पत्र प्राप्त कर सकेंगे। चमन लाल रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त चुनाव के लिए चमन लाल को रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। वहीं सुनील बिलगा, मंदीप कुमार, डॉ. सुशीला भारद्वाज और अमरजीत सिंह गुज्जर सहायक रिटर्निंग ऑफिसर की जिम्मेदारी संभालेंगे।
Source link
चंडीगढ़ जिला बार एसोसिएशन चुनाव 11 सितंबर को:25-26 अगस्त को नामांकन प्रक्रिया; 29 अगस्त को नाम वापस ले सकेंगे उम्मीदवार
