![]()
चंडीगढ़-पंचकूला बॉर्डर पर सेक्टर-17 और सेक्टर-18 के बीच स्थित नाले में रविवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। राहगीरों ने नाले में शव पड़ा देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सेक्टर-16 पुलिस चौकी की टीम चौकी इंचार्ज सिंह राज के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य एकत्र किए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सेक्टर-6 स्थित सामान्य अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया।
मृतक की उम्र करीब 40 साल पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष प्रतीत हो रही है। प्रारंभिक जांच में शव करीब 8 से 10 दिन पुराना लग रहा है। शव की हालत को देखते हुए फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है।शव को 72 घंटे तक मोर्चरी में सुरक्षित रखा जाएगा, ताकि उसकी पहचान हो सके। साथ ही पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्टों का मिलान कर रही है। जांच अधिकारी हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की पड़ताल में जुटे हैं।
72 घंटे के लिए पहचान को रखवाया
पंचकूला सेक्टर-16 चौकी इंचार्ज सिंह राज ने बताया कि अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य जांच के आधार पर मौत के कारणों का पता लगाया जाएगा। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को मृतक के बारे में कोई जानकारी हो तो तुरंत पुलिस से संपर्क करें, जिससे पहचान सुनिश्चित कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सके।
Source link
चंडीगढ़-पंचकूला बॉर्डर पर नाले में मिला 10 दिन पुराना शव:40 वर्षीय व्यक्ति की पहचान में जुटी पुलिस, बारिश के साथ बहकर आने की आशंका
