Headlines

चंडीगढ़ में कौमी इंसाफ मोर्चा के प्रदर्शन पर 4 FIR:21 अरेस्ट, बैरिकेड तोड़कर घुसने की कोशिश; तलवार, कुल्हाड़ी-भाले लेकर पहुंचे




चंडीगढ़ में 15 अगस्त को कौमी इंसाफ मोर्चा और अन्य संगठनों की ओर से किए गए प्रदर्शन को लेकर पुलिस ने चार अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं। इन मामलों में पुलिस ने कुल 21 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक प्रदर्शनकारियों ने कई जगह सड़क जाम की, बैरिकेड तोड़कर चंडीगढ़ में प्रवेश करने की कोशिश की और पुलिस की ड्यूटी में बाधा डाली। एक मामले में पुलिस ने दो वाहनों से चार तलवारें बरामद करने का भी दावा किया है। पंजाब लोक भवन के पास जुटे 8 अरेस्ट पुलिस थाना नॉर्थ में एसआई विवेक कुमार की शिकायत पर एफआईआर नंबर 97 दर्ज की गई है। यह मामला भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार 15 अगस्त को कौमी इंसाफ मोर्चा और अन्य संगठनों की ओर से निकाले गए जमावड़े और मार्च के दौरान बड़ी संख्या में लोग सेक्टर-6 स्थित पंजाब लोक भवन के पास जमा हुए थे। इस दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की ड्यूटी लगाई गई थी। इस मामले में पुलिस ने 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ईमान सिंह मान, निवासी फतेहगढ़ साहिब; रछपाल सिंह, निवासी खरड़; संत बाबा चरनजीत सिंह, निवासी होशियारपुर; जतिंदर सिंह, निवासी गुरदासपुर; जसवीर सिंह, निवासी जालंधर; गुरपंत सिंह, निवासी बरनाला; मंदीप कौर, निवासी लुधियाना और राजिंदर कौर सरन, निवासी सेक्टर-37-डी, चंडीगढ़ के रूप में हुई है। सड़क जाम-बैरिकेड तोड़ने की कोशिश दूसरी एफआईआर सेक्टर-36 थाना पुलिस ने एएसआई हेत राम की शिकायत पर दर्ज की है। इसमें भारतीय न्याय संहिता की कई धाराओं के अलावा शस्त्र अधिनियम और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान से बचाने संबंधी कानून की धाराएं लगाई गई हैं। पुलिस के मुताबिक 15 अगस्त को कौमी इंसाफ मोर्चा और अन्य संगठनों से जुड़े बड़ी संख्या में लोग सेक्टर-51/52 की डिवाइडिंग रोड पर स्थित मटौर बैरियर के पास जमा हुए। प्रदर्शनकारियों ने सड़क को जाम कर दिया। पुलिस का आरोप है कि उन्होंने चंडीगढ़ में प्रवेश करने के लिए पुलिस के बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की। एफआईआर में पुलिस ने आरोप लगाया है कि प्रदर्शनकारियों के पास पोस्टर के साथ तलवारें, कुल्हाड़ियां, भाले और अन्य हथियार थे। वे सिख बंदियों की रिहाई को लेकर नारे लगा रहे थे। इस मामले में बापू गुरचरण सिंह, गुरदीप बठिंडा, सुखजिंदर सिंह खौसा, सुख गिल मोगा, पाल सिंह फ्रांस, बाबा राजा राज सिंह, गुरविंदर सिंह भंगू, सुरजीत फूल, भाना सिद्धू, बलजीत सिंह खालसा, लखा सिधाना, अमितोज मान, नवदीप जलेबड़ा समेत अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हीरा सिंह चौक पर बैरिकेड पार करने की कोशिश पुलिस थाना नॉर्थ में एएसआई वरिंदर सिंह की शिकायत पर एफआईआर नंबर 96 दर्ज की गई है। इसमें भारतीय न्याय संहिता की धारा 217, 223, 353(1)(बी) और 3(5) के अलावा पंजाब सुरक्षा राज्य अधिनियम की धारा 9 लगाई गई है। पुलिस के अनुसार कौमी इंसाफ मोर्चा के सदस्य और अन्य प्रदर्शनकारी हीरा सिंह चौक पर प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने जिला मजिस्ट्रेट के आदेशों का उल्लंघन किया और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में लगी पुलिस पार्टी के काम में बाधा डाली। पुलिस का आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के बैरिकेड पार करने की कोशिश की और मौके पर रास्ता रोककर बाधा पैदा की। इस मामले में चार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इनमें सिमरनजीत सिंह मान, डीपींदर प्रताप सिंह, गोपाल सिंह और गुरप्रीत सिंह शामिल हैं। एफआईआर के अनुसार सिमरनजीत सिंह मान ने मरीज का रूप धारण किया और एंबुलेंस के अंदर बैठ गया था। दो वाहनों से चार तलवारें बरामद 9 गिरफ्तार चौथी एफआईआर सेक्टर-26 स्थित थाना ईस्ट में एएसआई विक्रम की शिकायत पर दर्ज की गई है। इसमें भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 और 3(5) तथा शस्त्र अधिनियम की धाराएं 25, 54 और 59 लगाई गई हैं। पुलिस के अनुसार 15 अगस्त को गश्त और रोकथाम संबंधी जांच के दौरान सूचना मिली कि सेक्टर-7/8 की डिवाइडिंग रोड पर दो संदिग्ध वाहन खड़े हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंजाब नंबर के दो वाहनों की जांच की। इनमें एक किआ कार नंबर पीबी07 सीएल 9319 और दूसरी इनोवा नंबर पीबी10 ईयू 5454 थी। पुलिस के मुताबिक दोनों वाहनों में कुल 9 लोग सवार थे, जिनके कौमी इंसाफ मोर्चा से जुड़े होने की बात सामने आई। तलाशी के दौरान दोनों वाहनों से चार तलवारें बरामद हुईं। पुलिस के अनुसार दो तलवारें एक वाहन और दो दूसरे वाहन से मिलीं। दोनों वाहनों और बरामद हथियारों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। इस मामले में 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तरुण जैन, निवासी सिविल लाइंस लुधियाना; हरकीरत सिंह, फतेह सिंह, गुरशांत सिंह, जसप्रीत सिंह, हरजीत सिंह, अमनदीप सिंह, अवतार सिंह और संदीप कुमार, सभी लुधियाना निवासी के रूप में हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *