Headlines

भाजपा ने सोनिया गांधी का पुतला फूंका:अमृतसर में वंदे मातरम् पर कथित असम्मानजनक व्यवहार को लेकर प्रदर्शन




अमृतसर में रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी और उसकी वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जोरदार रोष प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस भवन के बाहर एकत्रित होकर सोनिया गांधी का पुतला फूंका और कांग्रेस की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यह प्रदर्शन भाजपा के अमृतसर जिला अध्यक्ष सलील कपूर के नेतृत्व में किया गया। मीडिया से बातचीत करते हुए सलील कपूर ने कांग्रेस पर देशवासियों की राष्ट्रीय भावनाओं को ठेस पहुंचाने का गंभीर आरोप लगाया। भाजपा नेताओं के अनुसार, हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान जब राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत गीत ‘वंदे मातरम्’ का गायन हो रहा था, तब सोनिया गांधी ने कथित तौर पर कांग्रेस अध्यक्ष को बैठने के लिए कहा था। भाजपा इस घटना को राष्ट्रीय सम्मान और ‘वंदे मातरम्’ के असम्मान के रूप में देख रही है। “वंदे मातरम् सिर्फ गीत नहीं, राष्ट्रीय सम्मान है” जिला अध्यक्ष सलील कपूर ने राष्ट्रीय प्रतीकों और गीतों के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि वंदे मातरम्’ महज एक साधारण गीत नहीं है, बल्कि यह हमारे देश की भावनाओं, राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय सम्मान का प्रतीक है। जब भी इस गीत का गायन होता है, तो देश का हर नागरिक स्वतः ही सम्मान में खड़ा हो जाता है। भाजपा राष्ट्रीय सम्मान से जुड़े मुद्दों पर ऐसी किसी भी लापरवाही या असम्मानजनक व्यवहार को कतई स्वीकार नहीं करेगी।” सामूहिक ‘वंदे मातरम्’ गायन और नारेबाजी युवा मोर्चा का साथ: सलील कपूर ने बताया कि इस मुद्दे को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के कार्यकर्ता पहले से ही कांग्रेस भवन के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे, जिसमें जिला इकाई भी शामिल हुई। राष्ट्रगान/गीत का सम्मान: प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने न केवल कांग्रेस के खिलाफ रोष व्यक्त किया, बल्कि सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ का गायन भी किया। माफी से काम नहीं चलेगा: भाजपा भाजपा जिला अध्यक्ष ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस की सोच हमेशा से देश विरोधी रही है और राजनीतिक दलों को राष्ट्रीय प्रतीकों का सम्मान करना सीखना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस तरह की घटनाओं पर केवल माफी मांग लेने से बात खत्म नहीं हो जाती, बल्कि कांग्रेस को अपने आचरण और राष्ट्रीय दृष्टिकोण में सकारात्मक बदलाव लाना होगा। भाजपा नेताओं ने चेतावनी दी कि देश के गौरव के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *