![]()
चंडीगढ़ में बदमाशों ने पिस्टल की नोक पर एक प्रॉपर्टी डीलर से उसकी होंडा सिटी कार लूट ली। तीन बाइक और एक एक्टिवा पर आए 5 युवक और 1 युवती ने नशे के लिए 10 हजार रुपए मांगे। प्रॉपर्टी डीलर ने कैश नहीं होने पर गूगल-पे से देने की बात कही, लेकिन बदमाश नहीं माने। हाथापाई के बाद कार की चाबी, घड़ी और मोबाइल छीना और उसे बाहर निकालकर कार लेकर फरार हो गए। मामले की शिकायत पुलिस को मिली तो टीम ने गुरुवार देर रात जीरकपुर के ढकोली से एक युवती समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से लूटी गई होंडा सिटी कार भी बरामद कर ली गई। पुलिस अब वारदात में शामिल गिरोह के अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। अब विस्तार से पढ़ें पूरा मामला… पिता के साथ प्रॉपर्टी के काम में हाथ बंटा रहा
पुलकित के पिता संजीव चंडीगढ़ से सटे कैंबवाला इलाके में प्रॉपर्टी का कारोबार करते हैं। पढ़ाई पूरी करने के बाद पुलकित भी पिता के साथ इसी काम में हाथ बंटा रहा है।
Source link
चंडीगढ़ में गनपॉइंट पर प्रॉपर्टी डीलर से कार लूटी:5 दोस्तों के साथ आई युवती, बोली- ₹10 हजार दो, कैश नहीं था तो गूगल पे करने को कहा
