![]()
फरीदकोट जिला पुलिस के CIA स्टाफ ने हेरोइन समेत दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 12 किलो 221 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। दोनों के खिलाफ थाना सदर फरीदकोट में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आरोपियों की पहचान तरनतारन जिले के गांव करमूंवाला निवासी सुदागर सिंह उर्फ घुल्ला और कवलजीत खान उर्फ कम्मू के रूप में हुई है। एसएसपी गुरबंस सिंह बैंस के दिशा-निर्देशों पर नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत CIA स्टाफ फरीदकोट के इंचार्ज एसआई हाकम सिंह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी ने गुरुवार रात अमृतसर-बठिंडा नेशनल हाईवे-54 पर गांव चंदबाजा के पास नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान तलवंडी भाई की तरफ से तेज रफ्तार मोटरसाइकिल पर दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने दोनों को मौके पर ही काबू कर लिया पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो मोटरसाइकिल सवार युवकों ने पुलिस को देखकर बाइक पीछे मोड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस पार्टी ने दोनों को मौके पर ही काबू कर लिया। पुलिस के मुताबिक, मोटरसाइकिल की पिछली सीट पर बैठे कवलजीत खान उर्फ कम्मू के कंधे पर एक किट बैग था, जो काफी भारी लग रहा था। हेरोइन के छह पैकेट बरामद हुए बैग में नशीला पदार्थ होने के संदेह के चलते पुलिस ने डीएसपी (डी) फरीदकोट अवतार सिंह राजपाल को मौके पर बुलाया। उनकी मौजूदगी में किट बैग की तलाशी लेने पर उसमें से हेरोइन के छह पैकेट बरामद हुए, जिनका कुल वजन 12 किलो 221 ग्राम था। मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी बरामद पुलिस ने हेरोइन को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उनके कब्जे से मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ थाना सदर फरीदकोट में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। साथ ही उन्हें कोर्ट से रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी और बरामद हेरोइन के बैकवर्ड-फॉरवर्ड लिंक खंगाले जाएंगे।
Source link
फरीदकोट में नशे समेत 2 तस्कर गिरफ्तार:12 KG हेरोइन बरामद, बाइक पर सप्लाई देने तरनतारन से आए थे; पुलिस नाके पर पकड़े गए
