Headlines

चंडीगढ़ में तेज बारिश, सड़कों पर डेढ़ फुट पानी भरा:पंजाब में कल बारिश के आसार, 3°C गिरा तापमान; बठिंडा 37°C के साथ सबसे गर्म




पंजाब और चंडीगढ़ में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। चंडीगढ़ मेंतेज बारिश सड़कों पर डेढ़ फुट पानी भर गया है। मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश को लेकर ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया था। पिछले 24 घंटों में हुई बारिश के कारण प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, बठिंडा सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 29 जुलाई को पंजाब और चंडीगढ़ के कई इलाकों में गरज-बिजली गिरने के साथ बारिश होने की संभावना है। इसके बाद 30 जुलाई से 3 अगस्त तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है। बारिश के बाद तापमान में आई गिरावट मौसम विभाग के अनुसार पंजाब के औसत अधिकतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, जो सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं, औसत न्यूनतम तापमान में भी 0.5 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस कम है। कई जिलों में झमाझम बारिश 24 घंटों के दौरान पंजाब के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक वर्षा रूपनगर के श्री आनंदपुर साहिब में 81.5 मिमी और पठानकोट के थीन डैम में 77.5 मिमी रिकॉर्ड की गई। चंडीगढ़ में सुबह तक एयरपोर्ट पर 2.0 मिमी और शहर में 1.7 मिमी बारिश हुई। इसके बाद सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक एयरपोर्ट क्षेत्र में 58 मिमी और शहर में 45.6 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा मोहाली में 28.5 मिमी, भटिंडा में 20 मिमी, केवीके पठानकोट में 27 मिमी, भाखड़ा डैम में 34 मिमी, बलोवाल सौंखड़ी में 15.2 मिमी और लुधियाना में 13.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग की सलाह मौसम विभाग ने भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। विभाग के अनुसार निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है। ऐसे में अनावश्यक यात्रा से बचने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *