Headlines

जालंधर में बस्ती बावा खेल से लापता बच्चा मिला:पुलिस ने महज 12 घंटे में सकुशल बरामद किया,एक्टिवा सवार दो लोगों ने किया था अपहरण




जालंधर के बस्ती बावा खेल से गायब हुए 4 साल के मासूम बच्चे को कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने महज 12 घंटे के अदंर बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस की कार्रवाई, सीसीटीवी फुटेज की जांच और आम जनता व सोशल मीडिया के सहयोग की मदद से बच्चे को सुरक्षित ढूंढकर परिजनों के सौप दिया गया है।
मामले की जानकारी देते हुए जालंधर वेस्ट के एसीपी श्री आतिश भाटिया ने बताया कि 17 सितंबर को दोपहर लगभग 2:00 बजे थाना बस्ती बावा खेल के अंतर्गत आने वाले इलाके से एक 4 वर्षीय बच्चा कुंज घर के बाहर खेल रहा था। जिसके बाद दो नौजवान स्कूटी पर सवार हो कर आए और बच्चे को साथ ले कर चले गए। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु कर दी। जिसके बाद कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने इसे अत्यंत गंभीरता से लिया और बिना कोई समय गंवाए तुरंत कानूनी कार्रवाई व तफ्तीश शुरू कर दी।

वही जालंधर वेस्ट में बच्चे के गायब होने के बाद लोगों के बीच बीजेपी नेता और पूर्व विधायक शीतल अंगुराल भी परिवार को संतावना देने मौके पर पहुंचे। जिससके बाद शीतल ने पंजाब सरकार और आप के मंत्री पर गंभीर सवाल खड़े किए। स्कूटी पर सवार होकर आए दो लोग शुरुआती जांच के दौरान पुलिस को इस बात की भनक लगी कि एक्टिवा पर सवार होकर आए दो व्यक्तियों ने बच्चे को अपने साथ लिया था। इस जानकारी के सामने आते ही पुलिस प्रशासन पूरी तरह हरकत में आ गया और बिना किसी देरी के थाना बस्ती बावा खेल में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई।
पुलिस ने अलग-अलग पहलुओ पर जांच शुरु की पुलिस टीमों ने बच्चे का सुराग लगाने के लिए अलग-अलग पहलुओं पर तेजी से काम करना शुरू किया। घटना स्थल और उसके आसपास के तमाम इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को बारीकी से खंगाला गया। सीसीटीवी से मिली महत्वपूर्ण जानकारियों और अन्य इनपुट के आधार पर पुलिस की टीमों ने बच्चे की तलाश में संभावित स्थानों पर तलाशी अभियान को और तेज कर दिया।

कमिश्नरेट पुलिस की मुस्तैदी और इसके साथ ही स्थानीय जनता, पीड़ित परिवार व विभिन्न सूचना-साझाकरण माध्यमों के मिले बहुमूल्य सहयोग से बच्चे को सकुशल ढूंढ निकालने में सफलता हासिल हुई। पुलिस ने सभी जरूरी प्रशासनिक और कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बच्चे को सही-सलामत उसके माता-पिता और परिजनों को सौंप दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *