![]()
पंजाब कांग्रेस में चरणजीत सिंह चन्नी और अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग दोनों गुट हाईकमान के सामने खुद को पावरफुल दिखाने में जुटे हैं। चन्नी गुट इस बात पर अड़ा है कि राजा वड़िंग की अगुवाई में विधानसभा चुनाव नहीं जीता जा सकता, इसलिए उन्हें प्रधान पद से हटाया जाए। उधर, राजा वड़िंग जिला प्रधानों और कार्यकर्ताओं का समर्थन होने का दावा करके खुद को मजबूत साबित करने में लगे हैं। दिल्ली में हाईकमान के साथ हुई बैठकों में भी इस मुद्दे पर काफी तल्खी हो चुकी है। इसी खींचतान के बीच पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल आज से नौ दिन के दौरे पर पंजाब में रहेंगे। वे बूथ लेवल से फीडबैक लेकर ग्राउंड रिएलिटी जानेंगे कि कार्यकर्ताओं और जनता के बीच चन्नी या वड़िंग में से कौन ज्यादा मजबूत है और अपनी रिपोर्ट हाईकमान को सौंपेंगे। ‘हर बूथ, कांग्रेस मजबूत’ मुहिम चलेगी… इस दौरे में भूपेश बघेल के सामने दो बड़ी चुनौतियां पिछले दौरे पर भूपेश बघेल की दो बड़ी असफलताएं रवनीत सिंह बिट्टू ने कांग्रेस की गुटबाजी पर क्या कहा, जानिए..
Source link
चन्नी-राजा वडिंग में कौन ताकतवर, ग्राउंड रिएलिटी जानेंगे बघेल:पंजाब में आज से 9 दिन बैठकों का दौर, बूथ लेवल से फीडबैक लेंगे; हाईकमान को सौंपेंगे रिपोर्ट
