Headlines

चरणप्रीत अध्यक्ष व सिमरजोत उपाध्यक्ष बने




भास्कर न्यूज | अम्बाला हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के अधीन श्री गुरु हरकृष्ण साहिब खालसा कॉलेज, पंजोखरा साहिब में सत्र 2026-27 के लिए कंप्यूटर एसोसिएशन का गठन किया गया। बीसीए द्वितीय वर्ष के छात्र चरणप्रीत सिंह को अध्यक्ष और तृतीय वर्ष की छात्रा सिमरजोत कौर को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। हरकीरत सिंह को सचिव, जशनदीप सिंह को उप-सचिव, हर्षित और खुशप्रीत सिंह को प्रेस रिपोर्टर, अमृतपाल सिंह को फोटोग्राफर और पीयूष को कैशियर नियुक्त किया गया। टीम में प्रथम वर्ष से साखीप्रीत कौर, मनप्रीत कौर और अजय, द्वितीय वर्ष से अभय और अनु और तृतीय वर्ष से विवेक और रजत शामिल हैं। प्रथम वर्ष में हरमनप्रीत कौर को क्लास रिप्रेजेंटेटिव और अभिनूर कौर को मॉनिटर, द्वितीय वर्ष में दीक्षित को क्लास रिप्रेजेंटेटिव और कोमलप्रीत को मॉनिटर और तृतीय वर्ष में हरमन कौर को क्लास रिप्रेजेंटेटिव और अर्शप्रीत कौर को मॉनिटर चुना गया। प्राचार्य डॉ. सुखदेव सिंह और उप-प्राचार्य डॉ. राम कुमार सैनी ने विद्यार्थियों को बधाई दी। विभागाध्यक्ष प्रो. जगजोत कौर, प्रो. मीनू खेड़ा, प्रो. गुरप्रीत कौर और प्रो. आंचल ने भी शुभकामनाएं दीं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *