![]()
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में शराब के लिए रुपए नहीं देने पर दो नाबालिग समेत 3 लोगों ने मारपीट व चाकूबाजी की घटना की अंजाम दिया। आरोपियों ने मोबाइल और कैश लुटकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद मामले की सूचना पर पुलिस तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला जूटमिल थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक पहली घटना रविवार की है। जहां रात में ओवरब्रिज रेलवे क्रॉसिंग, मिनीमाता चौक के पहले रेलवे पटरी के पास आरोपियों ने रितेश कुमार जैन 35 साल निवासी महरापारा का रास्ता रोक लिया। दोनों नाबालिगों ने 3 अन्य साथियों के साथ मिलकर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्के से मारपीट की। इसी दौरान आरोपियों ने अपने पास रखे चाकू से रितेश के सीने पर चाकू से वार कर दिया और उसके पास रखे 3 सौ रुपये कैश व मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद मामले की सूचना थाना में दी गई। इसी रात करीब 8 बजे दो नाबालिग समेत 3 लोगों ने मिलकर बजरंगपारा के 17 वर्षीय बालक विनय जायसवाल से शराब के लिए पैसे मांगकर उसके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की नीयत से उसके पेट में चाकू से वार कर मौके से फरार हो गए। अपराध दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा इस घटना की सूचना भी घायल ने थाना में दी। जिसके बाद पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया। जहां जांच में पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास की जानकारी, संदिग्धों की गतिविधियों व अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर तीन संदेहियों को पकड़ा।
मोबाइल, बटन चाकू और कड़ा बरामद पूछताछ और जांच में नाबालिग समेत गणेश सारथी 24 साल का नाम आने आया। ऐसे में 2 नाबालिग व गणेश सारथी को पुलिस ने हिरासत में लिया और पूछताछ करने पर उन्होंने घटना करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटा गया मोबाइल फोन व एक बटन चाकू, हाथ पहना लोहे का कड़ा बरामद किया।
फरार आरोपियों की तलाश की जा रही रविवार की दोनों घटना पर जूटमिल पुलिस द्वारा दोनों नाबालिग बालकों के खिलाफ लूट व हत्या के प्रयास से संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उन्हें किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है, जबकि आरोपी गणेश सारथी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। मामले में शामिल 4 फरार आरोपियों की सरगर्मी से पतासाजी शुरू कर दी गई है।
कार्रवाई लगातार जारी रहेगी SSP शशि मोहन सिंह ने बताया कि चाकूबाजी, लूट व गंभीर अपराधों अपराधों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जूटमिल पुलिस ने शीघ्र धरपकड़ कर आरोपियों को पकड़ा, ऐसे गंभीर अपराध में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।
Source link
चाकूबाजी कर लुट का मामला; 2नाबलिग समेत 3 गिरफ्तार:रायगढ़ में शराब के लिए रुपए नहीं देने पर घटना को दिया अंजाम, लूटा गया मोबाइल और बटन चाकू बरामद
