Headlines

बेतिया में घायल युवक की इलाज के समय मौत:बर्थ डे पार्टी के बहाने घर से दोस्तों ने बुलाया था




पश्चिम चंपारण जिले में बेतिया-अरेराज मुख्य पथ पर पहाड़पुर मेला चौक के समीप सड़क किनारे गंभीर रूप से घायल मिले बाइक सवार युवक की इलाज के लिए गोरखपुर ले जाने के दौरान मौत हो गयी। मृतक की पहचान नौतन थाना क्षेत्र के खड्डा बंगला टोला, वार्ड एक निवासी हीरा लाल चौधरी (21), पिता दीनानाथ सहनी के रूप में हुई है। युवक की मौत के बाद परिजनों ने पूरे घटनाक्रम पर सवाल उठाते हुए साजिश की आशंका जतायी है और पुलिस से मामले की गहन जांच की मांग की है। मृतक के जीजा खड्डा खुजलही निवासी विनय चौधरी ने बताया कि चार अक्टूबर की रात मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सनसरैया निवासी रवि चौधरी समेत तीन लोग जन्मदिन की पार्टी में चलने की बात कहकर हीरा लाल को अपने साथ ले गये थे। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा पांच अक्टूबर की अहले सुबह रवि के पिता सुकही चौधरी ने परिजनों को फोन कर बताया कि पहाड़पुर के समीप हीरा लाल दुर्घटना में घायल हो गया है और उसका इलाज जीएमसीएच, बेतिया में चल रहा है। सूचना मिलते ही परिजन जीएमसीएच पहुंचे। हीरा लाल की स्थिति गंभीर थी। चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे रेफर कर दिया। परिजन उसे इलाज के लिए गोरखपुर लेकर जा रहे थे, इसी दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गयी। इसके बाद शव को जीएमसीएच लाया गया, जहां पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। छह अक्टूबर को करीब 11 बजे पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। सड़क किनारे घायल मिला था युवक बताया जाता है कि पांच अक्टूबर को पहाड़पुर मेला चौक के समीप हीरा लाल सड़क किनारे गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा था। उसके सिर में गंभीर चोट थी और दोनों पैर फ्रैक्चर थे। उसी रास्ते कहीं जा रहे पहाड़पुर में पदस्थापित एसआइ सुधीर कुमार ठाकुर की नजर घायल युवक पर पड़ी। उन्होंने तत्काल उसे उठाकर अस्पताल पहुंचाया। पहाड़पुर पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जीएमसीएच, बेतिया रेफर कर दिया था। इधर, युवक की मौत के बाद परिजनों ने जन्मदिन के बहाने उसे घर से बुलाकर ले जाने और फिर दुर्घटना में घायल मिलने की परिस्थितियों पर सवाल उठाये हैं। परिजनों ने साजिश की आशंका जताते हुए पुलिस प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है। हीरा लाल तीन भाइयों और दो बहनों में सबसे बड़े थे। उनकी मौत के बाद परिवार में मातम पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *