बोकारो | दक्षिण पूर्व रेलवे महिला कल्याण संगठन आद्रा मंडल के तत्वावधान में रविवार को साउथ ईस्टर्न बोकारो रेलवे इंस्टीट्यूट में बच्चों के लिए चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बच्चों ने रंग और रेखाओं के माध्यम से अपनी कल्पनाशीलता को कैनवास पर उकेरा। प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों की रचनात्मकता को प्रोत्साहित करना और उनकी कलात्मक प्रतिभा को निखारना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता अंजु गुप्ता ने की। प्रतियोगिता में बोकारो के अलावा आद्रा, पुरुलिया, कोटशिला और बांकुड़ा समेत मंडल के विभिन्न केंद्रों से बच्चों ने भाग लिया।
Source link
चित्रांकन प्रतियोगिता में बच्चों ने कैनवास पर बिखेरे रंग
