![]()
जालंधर के नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां एक अनियंत्रित ट्रक तेज रफ्तार के दौरान डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलट गया। हादसे में ट्रक का अगला हिस्सा और अंदरूनी मशीनरी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राथमिक जांच में दुर्घटना का मुख्य कारण सामने से आ रहे वाहन की तेज लाइट चालक की आंखों में पड़ना बताया जा रहा है, जिससे संतुलन बिगड़ने के कारण यह हादसा हुआ। कैसे हुआ हादसा?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रक (नंबर: PB 08 DG 9031) हाईवे से गुजर रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही गाड़ियों की तेज रोशनी (हाइबीम लाइट) सीधे ड्राइवर की आंखों पर पड़ी। अचानक आंखें चौंधिया जाने के कारण ड्राइवर को सामने बना डिवाइडर दिखाई नहीं दिया और गाड़ी सीधे डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई।
गाड़ी का भारी नुकसान, सामान सुरक्षित
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह से पिचक गया। ट्रक की कमानियां टूट गईं और उसका इंजन तथा अन्य मशीनरी का सामान टूट-फूटकर सड़क पर बिखर गया। हालांकि, राहत की बात यह रही कि ट्रक में पोल्ट्री से जुड़ा कुछ हल्का-फुल्का सामान ही लदा हुआ था, जिससे किसी बड़े माल-महान का नुकसान होने से बचाव हो गया। ड्राइवर अस्पताल में भर्ती
हादसे में ट्रक चालक को सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। घायल ड्राइवर को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार ड्राइवर की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस इंचार्ज अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि हाईवे पर एक ट्रक डिवाइडर पर पलट गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और ट्रक के मालिकों तथा परिजनों को सूचित कर दिया गया है। हाईवे पर बिखरे सामान और पलटे ट्रक को हटाकर यातायात बहाल करने की कार्रवाई की जा रही है।
Source link
जालंधर हाईवे पर बेकाबू होकर डिवाइडर पर चढ़ा ट्रक:मशीनरी क्षतिग्रस्त, घायल चालक अस्पताल में भर्ती, बड़ा हादसा टला
