Headlines

चुनाव आयोग से दतिया कलेक्टर-एसपी की शिकायत:कांग्रेस का आरोप- अफसर फोन तक नहीं उठा रहे




कांग्रेस ने दतिया कलेक्टर और एसपी पर शिकायतें न सुनने के आरोप लगाए हैं। पार्टी ने चुनाव आयोग से इसकी शिकायत करते हुए कहा है कि नेताओं और कार्यकर्ताओं की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं की जा रही है तथा चुनाव आयोग के निर्देशों का भी पालन नहीं हो रहा। पार्टी ने आयोग से तत्काल हस्तक्षेप कर निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने की मांग की है। अधिकारियों पर लगाए आरोप कांग्रेस ने कहा है कि संबंधित अधिकारी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के फोन नहीं उठा रहे हैं। यदि फोन उठाते भी हैं तो शिकायतों पर समय पर कार्रवाई नहीं करते। पार्टी का आरोप है कि चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन नहीं हो रहा और कुछ स्थानांतरित पुलिस अधिकारियों को भी चुनाव ड्यूटी में लगाया गया है, जो कांग्रेस कार्यकर्ताओं को परेशान कर रहे हैं। बाहरी लोगों की मौजूदगी का भी आरोप शिकायत में कहा गया है कि प्रचार अवधि समाप्त होने के बाद भी भाजपा से जुड़े बाहरी लोग ग्रामीण क्षेत्रों में ठहरे हुए हैं और मतदाताओं को प्रभावित करने का प्रयास कर रहे हैं। कांग्रेस ने ऐसे लोगों की जांच कर उन्हें विधानसभा क्षेत्र से बाहर करने की मांग की है। चुनाव आयोग से क्या मांग कांग्रेस ने मतदान से पहले संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई, निष्पक्ष अधिकारियों की तैनाती, बाहरी लोगों को हटाने और स्वतंत्र, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *