Headlines

चोरी के आरोपी चौकी पुलिस को गच्चा देकर फरार:लोहियानगर की फतेल्लापुर चौकी का मामला, फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस दे रही दबिश




मेरठ में चोरी के आरोपी पुलिस को गच्चा देकर चौकी से फरार हो गए। इसकी भनक लगते ही हड़कंप मच गया। पुलिस की दो टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगाई गई हैं। देर रात तक दबिश जारी रहीं। थानाध्यक्ष से पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की गई है। लोहियानगर की पहलवान कॉलोनी में शहजाद परिवार के साथ रहते हैं। शुक्रवार को उनके घर में चोरी हो गई। चोर उनके घर से मोबाइल फोन और नगदी लेकर फरार हो गए। शहजाद ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से चोरों की तलाश शुरू कर दी। इसी दौरान दो संदिग्ध एक कमरे में कैद हो गए। पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू कर दी। पहचान होने के बाद पुलिस ने दबोचा
सीसीटीवी में कैद हुए दो संदिग्ध की फोटो लेकर पुलिस ने उनकी पहचान का प्रयास शुरू कर दिया। एक आरोपी की पहचान जुनैद के रूप में हो गई। रविवार रात लोहियानगर थाने की फतेल्लापुर चौकी पुलिस जुनैद और उसके एक साथी को पकड़ कर चौकी ले आई। चौकी इंचार्ज शैलेंद्र सिंह को दोनों से पूछताछ करनी थी लेकिन इसी दौरान मौका पाते ही वह फरार हो गए। पुलिसकर्मियों की व्यस्तता का उठाया फायदा
जुनैद और उसके साथी को लेकर पुलिसकर्मी चौकी पहुंचे तो चौकी इंचार्ज शैलेंद्र सिंह किसी काम में व्यस्त हो गए। दोनों को अंदर ही बैठा दिया गया। एक सिपाही की ड्यूटी लगा दी गई। कुछ देर बाद वह सिपाही भी किसी काम में लग गया। इसी का फायदा उठाकर जुनैद और उसका साथी मौके से फरार हो गए। दबिश के दौरान भी नहीं मिले दोनों
चोरी के आरोपियों के फरार होने की भनक लगते ही थाने में हड़कंप मच गया। गुपचुप तरीके से पुलिसकर्मी दोनों की तलाश में जुट गए। काफी देर के बाद भी जब दोनों का कुछ पता नहीं चला तो पुलिसकर्मियों ने उच्च अधिकारियों को सूचित किया। फिलहाल दो पुलिस टीमों को जुनैद और उसके साथी की तलाश में लगाया गया है। एसपी बोले- जल्द पकड़े जाएंगे दोनों एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि दो संदिग्धों को पुलिस लाई थी, जिनके फरार होने की बात सामने आई है। पुलिस की ड्यूटी में लगी हैं। जल्द दोनों दबोच लिए जाएंगे। पूरे मामले की रिपोर्ट लोहिया नगर थाना प्रभारी से तलब की गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *