![]()
सीतापुर में शहर कोतवाली पुलिस पर मंगलवार रात करीब 9 बजे चोरी के शक में हिरासत में लिए गए 22 वर्षीय युवक से बर्बरता करने का गंभीर आरोप लगा है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने युवक को कोतवाली लाकर उसके साथ मारपीट की, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। गंभीर स्थिति में युवक को जिला अस्पताल लाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। मामले की जानकारी मिलने के बाद देर रात परिजन अस्पताल पहुंचे। मामला शहर के रम्पा टॉकीज मोहल्ले का है। बताया जाता है कि युवक अमन उर्फ मन्ना पुत्र दिनेश चोरी के मामले में पहले भी जेल जाने की बात सामने आई है। परिजनों के मुताबिक, चोरी की एक घटना में शक के आधार पर पुलिस अमन को पूछताछ के लिए कोतवाली लेकर गई थी। आरोप है कि युवक को करीब 18 घंटे तक थाने में बैठाकर रखा गया, जबकि उसके खिलाफ कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई थी। अमन की मां सुमन ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि बेटे को कोतवाली में बंद रखने के दौरान उसे खाना तक देने से रोका गया। मां और बहन को भी पुलिस द्वारा हिरासत में लेने का आरोप लगाया गया है। परिजनों के अनुसार मंगलवार दोपहर को कोतवाली में ही अमन की तबीयत बिगड़ गई। आरोप है कि हालत बिगड़ने के बाद कोतवाली पुलिस गुपचुप तरीके से उसका इलाज कराती रही और परिजनों को इसकी जानकारी नहीं दी गई। बाद में रात में युवक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक को लखनऊ रेफर कर दिया। युवक के अस्पताल पहुंचने की जानकारी मिलने पर देर रात उसके परिजन अस्पताल पहुंचे। उन्होंने पुलिस पर युवक के साथ मारपीट और गैरकानूनी तरीके से हिरासत में रखने के आरोप लगाते हुए मामले की कार्रवाई की मांग की है। पुलिस पर लगे आरोपों की जांच एसपी अंकुर अग्रवाल ने सीओ सिटी को सौंपी है। मामले में युवक की मेडिकल रिपोर्ट और पुलिस की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। वही एसपी ने इस मामले की जांच
Source link
चोरी के शक में युवक की पिटाई का आरोप:सीतापुर में हालत बिगड़ने पर लखनऊ रेफर,18 घंटे बैठाने की शिकायत
