Headlines

Balrampur Seva Sankalp Abhiyan | Ashirwad Ka Diya Program 2026


बलरामपुर जिले में 17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत पूरे जिले में 6 लाख 46 हजार 418 दीये जलाए जाएंगे। कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देश पर कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

.

कुल दीयों में से 5 लाख 16 हजार 418 दीये अलग-अलग विभागों और स्थानीय निकायों की ओर से जलाए जाएंगे। वहीं, जिला स्तर के मुख्य कार्यक्रम में 1 लाख 30 हजार दीये रोशन होंगे।

घर का एक दीया भी बनेगा अभियान की भागीदारी

कलेक्टर ने लोगों से अभियान में ज्यादा से ज्यादा शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इसके लिए किसी बड़े मंच की जरूरत नहीं है। घर के आंगन में जलाया गया एक दीया भी अभियान में भागीदारी का प्रतीक होगा। लोगों को जोड़ने के लिए दीयों का वितरण भी किया जा रहा है।

तहसील से लेकर नगर पंचायत तक होंगे कार्यक्रम

कार्यक्रम जिले के सभी अनुभाग, तहसील और उप तहसील मुख्यालयों पर होगा। जनपद पंचायतों, नगर पालिका और नगर पंचायत क्षेत्रों में भी दीये जलाए जाएंगे। सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के घर, अमृत सरोवर, चुने गए सार्वजनिक स्थल और ऐतिहासिक स्थान भी दीपों से सजाए जाएंगे।

हाईस्कूल मैदान में मुख्य कार्यक्रम, 1.30 लाख दीये जलेंगे

जिला स्तर का मुख्य कार्यक्रम बलरामपुर के हाई स्कूल खेल मैदान में होगा। यहां 1 लाख 30 हजार दीये जलाए जाएंगे। अटल परिसर, पार्क और अन्य प्रमुख जगहों पर भी दीप सजाए जाएंगे।

शिक्षा विभाग सबसे आगे, जलाएगा 1.86 लाख दीये

विभागों की भागीदारी में शिक्षा विभाग 1 लाख 86 हजार दीये जलाएगा। स्वास्थ्य विभाग 14,977, महिला एवं बाल विकास विभाग 11,450 और आदिम जाति कल्याण विभाग 10 हजार दीये जलाएगा।

वाड्रफनगर में सबसे ज्यादा 62 हजार दीये

विकासखंड स्तर पर वाड्रफनगर में 62 हजार, रामचन्द्रपुर में 46,940, राजपुर में 43,600, शंकरगढ़ में 41,100, बलरामपुर में 35 हजार और कुसमी में 34,600 दीये जलाए जाएंगे। शहरी क्षेत्रों में भी बड़ी संख्या में दीप रोशन किए जाएंगे।

जनप्रतिनिधि से लेकर वरिष्ठ नागरिक तक होंगे शामिल

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, शिक्षक, छात्र, युवा, खिलाड़ी, गृहिणियां, आंगनबाड़ी और स्वास्थ्य कार्यकर्ता के साथ वरिष्ठ नागरिक भी हिस्सा लेंगे।

दीये जलाते समय सुरक्षा का रखें ध्यान

जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि दीये जलाते समय आग से सुरक्षा का ध्यान रखें और छोटे बच्चों पर नजर रखें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *