![]()
‘मुझे नशा करने की आदत है। सोमवार की देर रात को मैं घर आया था। पहले तो देरी से आने की वजह से पापा ने डांटा। मैंने कोई जवाब नहीं दिया। मुझे गुस्सा आ रहा था। मुझे नशा करना था। मैंने थोड़ी देर बाद पापा से नशा करने के लिए पैसा मांगा, लेकिन पापा ने मुझे पैसे देने से इनकर कर दिया। इसके बाद मुझे और गुस्सा आ गया। घर में ही रखे कुदाल से पापा के गले पर वार कर दिया।’ समस्तीपुर के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर मस्जिद मोहल्ले में कुल्हाड़ी से हमला कर अपने पिता की हत्या करने वाले बेटे ने अपने कबूलनामा में ये बातें कही है। पुलिस के अनुसार, आरोपी मोहम्मद अरमान ने बताया कि वो सुलेशन पीने का आदी है। नशे के लिए पैसे न मिलने पर अपने पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने वारदात की सूचना के बाद आरोपी को उसके घर से ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। घटना से जुड़ी दो तस्वीरें देखिए अब जानिए, आरोपी मोहम्मद अरमान ने कबूलनामा में क्या बताया आरोपी 25 साल के मोहम्मद अरमान ने अपने कबूलनामा में बताया कि मैं अपने घर का बड़ा बेटा हूं। घर में मेरे अलावा छोटा भाई है। मैं अपने माता-पिता के साथ घर के पास एक कबाड़ी की दुकान में काम करता हूं। अरमान के अनुसार, घटना की रात मैंने पापा से सुलेशन खरीदने के लिए पैसे मांगे थे। पिता ने पैसे देने से मना कर दिया, जिससे मैं गुस्से में आ गया। इसके बाद थोड़ी देर के लिए बाहर गया और किसी से पैसे मांगकर उधार में सुलेशन लेकर आया। सुलेशन पीने के बाद जब घर लौटा तो पापा ने मुझे डांट लगाई थी। इससे मेरा गुस्सा और बढ़ गया था। उसने बताया कि घर में ही रखे कुदाल से मैंने पिता को मारा। चोट लगने के बाद पिता जमीन पर गिर गए। इसके बाद मैंने कुल्हाड़ी से उनकी गर्दन पर एक के बाद एक वार करना शुरू कर दिया। शोर-शराबा सुनकर मां अंदर से आई और बीच-बचाव करने लगी। मैंने मां पर भी हमला किया, उनके सिर में चोट आई। कबाड़ की दुकान पर मजदूरों के संपर्क में आने के बाद लगी सुलेशन की लत उसने बताया कि मैं ज्यादा पढ़ा-लिखा नहीं हूं। पिता के साथ कबाड़ की दुकान पर काम करने के दौरान मजदूर जो बोतल इक्ट्ठा करके लाते थे, उनकी मैं सफाई करता था। बाद में इन बोतलों को कबाड़ी दुकानदार रीसाइक्लिंग के लिए बेच देता था। अरमान ने बताया कि कबाड़ी दुकान पर आने वाले मजदूरों के संपर्क में रहने के दौरान मेरी धीरे-धीरे सुलेशन पीने की लत लग गई। जब मुझे सुलेशन नहीं मिलता था तो बेचैनी होती थी। गुस्से में मारपीट करने लगता था। जब मुझे पिता की मौत के बारे में जानकारी मिली तो काफी दुख हुआ। आरोपी बार-बार बोल रहा था- अल्लाह मुझे कभी माफ नहीं करेंगे एक पुलिस पदाधिकारी के अनुसार, अरमान बार-बार कह रहा था कि उसने बहुत बड़ा गुनाह किया है। वह यह भी कह रहा था कि अल्लाह उसे माफ नहीं करेंगे और उसे भी उसके पिता की तरह सजा दी जाए। घर से बरामद हुई घटना में इस्तेमाल कुल्हाड़ी घटना की सूचना मिलने के बाद मुफस्सिल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मोहम्मद इस्लाम के घर की तलाशी ली तो घटना में इस्तेमाल लाल हत्थे वाली कुल्हाड़ी बरामद हुई। फोरेंसिक टीम ने कुदाल से फिंगरप्रिंट के नमूने लिए हैं। पुलिस के अनुसार, कुल्हाड़ी के हत्थे पर मिले फिंगरप्रिंट अरमान के फिंगरप्रिंट से मेल खाते हैं। कुदाल पर खून के धब्बे भी मिले हैं। पुलिस का कहना है कि इसी कुल्हाड़ी से अरमान ने अपने पिता पर वार किया था। मुफस्सिल डीएसपी दुर्गेश दीपक ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। आरोपी मोहम्मद अरमान को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
Source link
'नशा खरीदने को पैसा नहीं दिया तो मार डाला':समस्तीपुर में पिता की हत्या करने वाले बेटे का कबूलनामा, कुदाल से गर्दन पर किए थे वार
