Headlines

चौसा-कोचस मार्ग पर ट्रक में घुसी तेज रफ्तार बाइक:2 युवकों की मौके पर मौत; दोनों बाइक समेत ट्रक के नीचे फंसे, हादसे से नाराज ग्रामीणों ने सड़क जाम किया




बक्सर के चौसा-कोचस मार्ग पर रविवार शाम सड़क हादसे में दो बाइक सवार युवकों की मौत हो गई। हादसा अखौरीपुर गोला और कोचाढ़ी के बीच यादव ढाबा के पास हुआ। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक के पीछे जा टकराई। टक्कर के बाद दोनों युवक बाइक समेत ट्रक के नीचे घुस गए। स्थानीय लोगों के मुताबिक बाइक की रफ्तार 80 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा थी। दोनों युवक अखौरीपुर गोला से कोचाढ़ी लौट रहे थे। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। एक बक्सर और दूसरा गाजीपुर का रहने वाला
मृतकों की पहचान राजपुर थाना क्षेत्र के कोचाढ़ी गांव निवासी नुनु नट के 22 वर्षीय बेटे यूगा उर्फ मोहित नट और उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सजना-सलारपुर गांव निवासी मुनर नट के 32 वर्षीय बेटे सुहैल नट के रूप में हुई है। ममेरे भाई के साथ चौसा गोला गया था सुहैल
सुहैल अपने नाना कलामु के घर कोचाढ़ी आया हुआ था। रविवार को वह अपने ममेरे भाई यूगा के साथ चौसा गोला गया था। वहां से दोनों बाइक से वापस कोचाढ़ी लौट रहे थे। बताया गया कि सुहैल की शादी करीब एक साल पहले कोचाढ़ी में अपने मामा की बेटी से हुई थी। सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
हादसे की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और दोनों युवकों को सदर अस्पताल ले गई। वहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर से परिजनों में दुख छा गया। ग्रामीणों ने ट्रकों के खड़े रहने पर जताई नाराजगी
घटना से नाराज ग्रामीणों ने चौसा-कोचस मार्ग को जाम कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क किनारे बिना पार्किंग व्यवस्था के ट्रक घंटों खड़े रहते हैं। उनका आरोप है कि भारी वाहनों के सड़क किनारे खड़े रहने से हादसे का खतरा बना रहता है। कार्रवाई और मुआवजे की मांग
ग्रामीणों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सड़क किनारे खड़े ट्रकों पर कार्रवाई और मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की। सड़क जाम होने से चौसा-कोचस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। पुलिस जाम हटाने और हादसे की जांच में जुटी
पुलिस मौके पर मौजूद रही और ग्रामीणों को समझाकर जाम समाप्त कराने का प्रयास करती रही। पुलिस ने बताया कि लोगों को समझाकर सड़क जाम हटाने की कोशिश की जा रही है। साथ ही हादसे की जांच की जा रही है। ट्रक के सड़क किनारे खड़े होने के कारण और हादसे की परिस्थितियों की भी जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *