Headlines

छतरपुर के गौरिहार-बांदा मार्ग पर 3 फीट पानी, आवागमन बंद:खड्डी गांव के पास छोटी नदी उफान पर, दर्जनों गांवों का बांदा से संपर्क टूटा




छतरपुर जिले में लगातार बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। गौरिहार-बांदा मार्ग पर खड्डी गांव के पास छोटी नदी का पानी रिपटे के ऊपर से बह रहा है। गुरुवार सुबह से ही इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद है। फिलहाल रिपटे पर करीब 3 फीट पानी बह रहा है। मार्ग बंद होने से गौरिहार मुख्यालय से जुड़े दर्जनों गांवों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, इस रास्ते से उत्तर प्रदेश के बांदा क्षेत्र की ओर जाने वाले वाहनों की आवाजाही पर भी असर पड़ा है। पानी बढ़ने से वाहनों की आवाजाही बंद खड्डी गांव के पास छोटी नदी में पानी का जलस्तर बढ़ने से रिपटा पूरी तरह पानी में डूब गया है। गुरुवार सुबह से ही वाहनों की आवाजाही बंद है। लोग मार्ग खुलने का इंतजार कर रहे हैं। रास्ता बंद होने के कारण गौरिहार मुख्यालय से जुड़े दर्जनों गांवों के लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। बांदा जाने वाले वाहनों पर भी असर गौरिहार-बांदा मार्ग उत्तर प्रदेश के बांदा क्षेत्र से भी जुड़ा है। ऐसे में रिपटे पर पानी आने से इस रास्ते से बांदा की ओर जाने वाले वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई है। फिलहाल लोग पानी कम होने और रास्ता खुलने का इंतजार कर रहे हैं। बारिश रुकी तो रात तक उतर सकता है पानी स्थानीय लोगों के अनुसार, यदि क्षेत्र में अब बारिश नहीं होती है तो नदी का जलस्तर धीरे-धीरे कम हो सकता है। ऐसे में रात तक रिपटे से पानी उतरने की संभावना है। हालांकि, अगर बारिश दोबारा होती है तो जलस्तर फिर बढ़ सकता है और मार्ग के जल्द खुलने की संभावना कम हो सकती है। नदी-नालों के उफान पर होने से बढ़ी परेशानी लगातार बारिश के कारण जिले के कई नदी-नाले उफान पर हैं। ऐसे में प्रशासन और स्थानीय लोगों की ओर से लोगों से अपील की जा रही है कि वे पानी के तेज बहाव वाले रिपटों और पुलों को पार न करें। लोगों से जलस्तर कम होने और रास्ता सुरक्षित होने तक सावधानी बरतने की अपील की गई है। देखें तस्वीरें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *