Headlines

छतरपुर में वरिष्ठ अधिवक्ता पर रेप का केस:जूनियर वकील ने शादी का झांसा, धर्म परिवर्तन का दबाव और धमकी देने का लगाया आरोप




छतरपुर जिला न्यायालय के एक वरिष्ठ अधिवक्ता इम्तियाज सिद्दीकी के खिलाफ मंगलवार को रेप और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। कार्रवाई एक जूनियर महिला अधिवक्ता की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने की। महिला अधिवक्ता ने आरोप लगाया है कि वरिष्ठ अधिवक्ता इम्तियाज सिद्दीकी ने शादी का झांसा देकर उनके साथ शारीरिक संबंध बनाए। उन्होंने यह भी दावा किया कि आरोपी ने उन पर धर्म परिवर्तन करने और मुस्लिम रीति-रिवाज अपनाने का दबाव बनाया। इसके अतिरिक्त, महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उनकी अश्लील तस्वीरें और वीडियो बनाकर उन्हें वायरल करने की धमकी दी। महिला के अनुसार, आरोपी ने अपनी पत्नी को तलाक देकर उन्हें पत्नी के रूप में स्वीकार करने का आश्वासन दिया था। जब आरोपी की पत्नी को इन संबंधों की जानकारी हुई, तो विवाद बढ़ गया। इस मामले को लेकर दोनों पक्षों ने पहले भी पुलिस अधीक्षक को अलग-अलग आवेदन दिए थे। अधिवक्ता बोले- मानसिक प्रताड़ित कर रही युवती
दूसरी ओर, वरिष्ठ अधिवक्ता इम्तियाज सिद्दीकी ने इन आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि उन्हें पिछले दो वर्षों से मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। सिद्दीकी ने दावा किया कि उन पर पांच लाख रुपए देने का दबाव बनाया जा रहा था और उन्होंने भी इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने महिला अधिवक्ता की शिकायत पर दुष्कर्म और एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही तथ्य सामने आएंगे। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान, उपलब्ध दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य और अन्य तथ्यों के आधार पर मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी। मामले में लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही हो सकेगी। आरोपी को कानूनन दोष सिद्ध होने तक आरोपी ही माना जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *