Headlines

छत्तीसगढ़ में 22 IAS अफसरों का ट्रांसफर:6 जिलों के कलेक्टर बदले, पर्यटन से भी बाहर हुए IFS विवेक आचार्य, वापस वन विभाग भेजे गए




छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। आदेश के अनुसार 22 IAS अधिकारियों और एक IFS अधिकारी की नई पदस्थापना की गई है। इस फेरबदल में 6 जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं। सबसे बड़ा बदलाव नगरीय प्रशासन विभाग में हुआ है। 1999 बैच के IAS अधिकारी सोनमणि बोरा को नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। उनके पास विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा। विवेक आचार्य (IFS), जो वर्तमान में प्रबंध संचालक, पर्यटन मंडल के पद पर थे, उनकी सेवाएं तत्काल प्रभाव से उनके मूल विभाग वन विभाग को वापस कर दी गई हैं। इस तरह विवेक आचार्य 3 महीने में संस्कृति और पर्यटन दोनों विभागों की जिम्मेदारी से बाहर हो गए हैं। आर. शंगीता को नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव पद से हटाकर सचिव, मंत्रालय बनाया गया है। वहीं, गरियाबंद के कलेक्टर भगवान सिंह उइके को सामान्य प्रशासन विभाग का संयुक्त सचिव बनाया गया है। कबीरधाम के कलेक्टर गोपाल वर्मा को संयुक्त सचिव, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। 3 महीने पहले दी जिम्मेदारी, अब फिर बदला प्रभार सोनमणि बोरा: आदिम जाति विकास से नगरीय प्रशासन की कमान सोनमणि बोरा (1999 बैच) आदिम जाति विकास विभाग की प्रमुख सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अब 18 अगस्त के नए आदेश में उन्हें प्रमुख सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग बनाया गया है। नगरीय प्रशासन सरकार के प्रमुख विभागों में से एक है। शहरों के विकास, नगरीय निकायों और शहरी योजनाओं से जुड़े बड़े फैसले इसी विभाग के दायरे में आते हैं। ऐसे में बोरा की नई पोस्टिंग को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी माना जा रहा है। आर. संगीता: नगरीय प्रशासन से मंत्रालय भेजा आर. संगीता (2005 बैच) सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की जिम्मेदारी संभाल रही थीं। अब उन्हें इस विभाग से हटाकर सचिव, मंत्रालय पदस्थ किया गया है। रणबीर शर्मा: NHM से समाज कल्याण, अब गरियाबंद कलेक्टर रणबीर शर्मा (2012 बैच) संचालक, समाज कल्याण के पद से हटाकर कलेक्टर, गरियाबंद बनाया गया है। यानी एक बार फिर उनकी पोस्टिंग फील्ड प्रशासन में हुई है। 3 महीने में संस्कृति और पर्यटन दोनों से बाहर हुए विवेक आचार्य 2006 बैच के IFS विवेक आचार्य की जिम्मेदारियों में एक बार फिर बड़ा बदलाव किया गया है। करीब तीन महीने पहले जारी प्रशासनिक आदेश में उन्हें संस्कृति विभाग के संचालक पद से हटाकर छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी दी गई थी। अब 18 अगस्त के नए आदेश में सरकार ने उनकी टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक पद से भी सेवाएं वापस लेते हुए उन्हें उनके मूल विभाग वन विभाग में भेज दिया है। विवेक आचार्य वर्ष 2020 से संस्कृति विभाग के संचालक की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। यानी करीब 6 साल तक वे संस्कृति और पर्यटन विभाग में रहे। इस तरह 3 महीने के भीतर विवेक आचार्य की पोस्टिंग 2 बार बदली और अब वे संस्कृति और पर्यटन दोनों विभागों की जिम्मेदारी से बाहर हो गए हैं। कांकेर कलेक्टर को नगरीय प्रशासन की जिम्मेदारी कांकेर कलेक्टर नीलेशकुमार महादेव क्षीरसागर को नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग का संचालक बनाया गया है। वहीं, इस पद पर रहे रिमिजियुस एक्का को विशेष सचिव, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग बनाया गया है। उन्हें मिशन संचालक, जल जीवन मिशन का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *