Headlines

छात्रावास-अधीक्षक की नौकरी लगाने का झांसा देकर 14 लाख ठगा:कोरिया में कांस्टेबल, भाजपा नेता सहित पांच के खिलाफ FIR दर्ज




कोरिया जिले के स्कूल के सफाई कर्मचारी की नौकरी छात्रावास अधीक्षक के पद पर लगाने का झांसा देकर 14 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। मामले में शिकायत पर पुलिस ने कांस्टेबल, कांस्टेबल की पत्नी, भाजपा नेता एवं एक एडवोकेट के खिलाफ धोखाधड़ी का एफआईआर दर्ज किया है। मामला कोतवाली बैकुंठपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, आमापारा के स्कूल में पदस्थ सफाई कर्मचारी संतोष कुमार सारथी ने कोरिया एसपी को लिखित आवेद देकर शिकायत की थी कि उसकी पहचान आईजी कार्यालय अंबिकापुर में पदस्थ कांस्टेबल राजकुमार लकड़़ा की पत्नी अनुराधा भगत से पहले से थी। अनुराधा भगत का मायका सरभोका में है एवं उनकी जमीनें आमापारा में है। शिकायत के अनुसार वर्ष 2024 में छात्रावास अधीक्षक के पदों पर भर्ती का विज्ञापन निकला था। अनुराधा भगत ने संतोष कुमार सारथी को झांसा दिया कि उसकी नौकरी वह छात्रावास अधीक्षक के पद पर लगवा देगी, इसके लिए 15 लाख रुपये लगेंगे। किश्तों में ली राशि, ऑनलाइन ट्रांसफर भी कराया छात्रावास अधीक्षक के पद पर हुई परीक्षा के पूर्व संतोष कुमार सारथी से अनुराधा भगत ने किश्तों में 12 लाख 30 हजार रुपये नगद ले लिया। अनुराधा भगत के कहने पर संतोष कुमार सारथी ने ग्राहक सेवा केंद्रों से राजकुमार लकड़ा के खाते में 40 हजार रुपये, अनुराधा के पिता जोखनलाल के खाते में 20,000, भाजपा नेता डॉ. प्रकाश अनंत निवासी रायपुर के खाते में 40 हजार रुपये भेजे। 14 हजार रुपये एडवोकेट आशीष तिवारी को भेजकर नगद राशि डा. प्रकाश कुमार अनंत के खाते में फोन पे से ट्रांसफर की गई। शिकायत में संतोष कुमार सारथी ने बताया कि उसे 5 जनवरी 2025 को कटघोरा के होटल में भाजपा नेता डा. प्रकाश अनंत से अनुराधा भगत एवं उसके पति कांस्टेबल राजकुमार लकड़ा ने मुलाकात कराई। डा. प्रकाश अनंत ने झांसा दिया कि उसकी नियुक्ति हो जाएगी। जब छात्रावास अधीक्षक के पद का रिजल्ट आने पर संतोष कुमार सारथी का नाम नहीं आया तो आरोपियों ने झांसा दिया कि उसकी अलग से नियुक्ति करा दी जाएगी। डॉ० प्रकाश अनंत ने फोन पर बताया कि उसका नाम तीसरी सूची में आएगा। पैसे वापस मांगे तो दी धमकी, FIR दर्ज संतोष कुमार सारथी ने नौकरी नहीं लगने पर पैसे वापस करने की मांग की तो उसे फर्जी केस में फंसाने और हत्या कर देने की धमकी दी गई। आवेदक ने शिकायत में बताया है कि उसने कई लोगों से कर्ज लेकर पैसा दिया था, जो अब पैसा वापस मांग रहे हैं।
कोरिया एसपी ने मामले की जांच कराई। जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामले में अनुराधा भगत (38 वर्ष) कांस्टेबल राजकुमार लकडा (42 वर्ष) दोनों निवासी पुलिस लाईन अंबिकापुर, डा.प्रकाश अनंत प्रदेशाध्यक्ष छ.ग. भाजपा मजदूर संघ कार्यालय, बिलासपुर, एडवोकेट आशीष तिवारी रायपुर, एवं जोखन लाल (अनुराधा के पिता) के खिलाफ धारा 318(4), 351(3),61(2),3(5) का अपराध दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *