![]()
छात्रों के विधानसभा घेराव कार्यक्रम को देखते हुए सोमवार को रांची में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। विधानसभा की ओर जाने वाले सभी प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त जवान तैनात किए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी खुद एसएसपी राकेश रंजन कर रहे हैं। उन्होंने रविवार को पुलिस लाइन में सुरक्षाकर्मियों की ब्रीफिंग कर स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रदर्शन के दौरान छात्रों को किसी तरह की परेशानी न हो। साथ ही, उपद्रव या गड़बड़ी की कोशिश करने वालों पर विधि सम्मत कार्रवाई करने को कहा। जिला बल के अलावा करीब 500 जैप व आईआरबी जवानों को चिह्नित स्थानों पर तैनात किया गया है। छात्राओं की सुरक्षा और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए 200 महिला पुलिसकर्मी भी मौजूद रहेंगी। थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने का निर्देश दिया गया है। लोड बढ़ा तो डायवर्ट किया जाएगा रूट ट्रैफिक रूट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। प्रमुख चौक-चौराहों पर ट्रैफिक जवान अलर्ट रहेंगे। वाहनों का दबाव बढ़ने पर जरूरत के अनुसार रूट डायवर्ट किया जाएगा। सिटी एसपी पारस राणा ने कहा कि छात्रों ने घेराव शांतिपूर्ण रखने का आश्वासन दिया है। पुलिस भी शांतिपूर्ण तरीके से रिस्पांस देगी। जगन्नाथपुर से ही बैरिकेडिंग; आज 750 मीटर दायरे में निषेधाज्ञ विधानसभा घेराव की तैयारी को देखते हुए जिला प्रशासन और सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। सोमवार को सत्र भी होना है व इस दौरान विभिन्न छात्र संगठनों की ओर से विधानसभा घेराव का भी ऐलान किया गया है। इसे देखते हुए रविवार शाम से ही प्रशासन ने सुरक्षा तैयारियां शुरू कर दी। विधानसभा की ओर जाने वाले मार्गों पर कंटीली तारों से बैरिकेडिंग की गई है, ताकि आंदोलनकारी छात्र-छात्राएं विस तक नहीं पहुंच सकें। जगन्नाथपुर मंदिर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था की गई है। घेराव पर आज इन रास्तों से गुजरने से बचें हरमू रोड, हरमू बाइपास और अरगोड़ा होते हुए बिरसा चौक, एचईसी व जगन्नाथपुर की ओर जाने वाले मार्ग।
डोरंडा से बिरसा चौक, एचईसी, धुर्वा और जगन्नाथपुर की ओर जाने वाला मार्ग।
छात्र अलग-अलग रास्तों से भी विधानसभा घेराव के लिए पहुंच सकते हैं, जिससे अचानक यातायात दबाव बढ़ सकता है।
Source link
छात्रों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन का दिया आश्वासन:विधानसभा घेराव को लेकर रांची पुलिस अलर्ट, 500 जैप-आईआरबी व 200 महिला पुलिसकर्मी भी तैनात
