जगदलपुर में प्रयोगशाला परिचारक भर्ती परीक्षा संपन्न:52 प्रतिशत अभ्यर्थी उपस्थित रहे, कैंडिडेट्स के लिए ड्रेस कोड भी था तय




छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल की तरफ से आयोजित प्रयोगशाला परिचारक भर्ती परीक्षा रविवार को जगदलपुर में कड़े सुरक्षा इंतजामों और सख्त निगरानी के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा के लिए शहर में बनाए गए 13 केंद्रों पर कुल 4,223 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 2,229 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 1,994 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा में कुल उपस्थिति 52.78 प्रतिशत दर्ज की गई। कलेक्टर आकाश छिकारा के अनुसार सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही और अभ्यर्थियों को मेटल डिटेक्टर से जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया। केंद्रवार परीक्षार्थियों की उपस्थिति केंद्रवार उपस्थिति आंकड़ों के अनुसार शासकीय काकतीय पीजी कॉलेज में 189, झाड़ा सिरहा शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में 185 और शासकीय दन्तेश्वरी पीजी महिला महाविद्यालय में 195 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। वहीं बालविहार उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सर्वाधिक 196 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि निर्मल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 75 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।

ड्रेस कोड भी था तय परीक्षा के दौरान प्रशासन ने निर्धारित ड्रेस कोड का भी सख्ती से पालन कराया गया। अभ्यर्थियों को हल्के रंग के कपड़े, हाफ टी-शर्ट और चप्पल पहनकर आने की अनुमति थी। जूते, मोजे, घड़ी, बेल्ट, मोबाइल फोन, पर्स, स्कार्फ, टोपी और आभूषण जैसी वस्तुओं को परीक्षा केंद्र के भीतर ले जाने पर प्रतिबंध रहा। परीक्षा के सफल संचालन के लिए नोडल अधिकारी डिप्टी कलेक्टर मनीष कुमार वर्मा, समन्वयक डॉ. अनिल श्रीवास्तव और सह-समन्वयक डॉ. अजय सिंह ठाकुर सहित प्रशासनिक अधिकारियों और पर्यवेक्षकों ने सभी केंद्रों की लगातार निगरानी की। जिला प्रशासन ने परीक्षा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने पर संतोष जताया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *