Headlines

सागर में आजाद समाज पार्टी-करणी सेना आमने-सामने:दामोदर यादव 19 सितंबर को सागर आएंगे, शहर में भारी पुलिस बल तैनात




सोशल मीडिया पर बयानबाजी को लेकर आजाद समाज पार्टी और करणी सेना के बीच विवाद के चलते गुरुवार को सागर में पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी। दोनों संगठनों के नेताओं के सागर आने की सूचना को देखते हुए शहर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की गई। इसी बीच आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर घुरेटा अपने कुछ साथियों के साथ कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपा। उन्होंने सफाईकर्मियों को तृतीय श्रेणी कर्मचारियों के बराबर वेतनमान देने, ओबीसी का 13% आरक्षण बहाल करने, कर्मचारियों की पेंशन बहाल करने, महंगाई खत्म करने और शिक्षा संस्थानों का निजीकरण बंद करने समेत 13 सूत्रीय मांगें रखीं। चंद्रशेखर घुरेटा ने कहा कि वे मांगों को लेकर ज्ञापन देने आए हैं। दामोदर यादव के सागर आने के कार्यक्रम को लेकर उन्होंने कहा कि 3 सितंबर का कार्यक्रम पहले ही निरस्त हो गया था। अब दामोदर यादव 19 सितंबर को सागर आएंगे। मंडी बामौरा में करणी सेना के नेता-कार्यकर्ताओं को रोका
इधर, करणी सेना के कार्यकर्ता सागर में सक्रिय रहे। राजस्थान और अन्य जिलों से सागर आ रहे करणी सेना के नेता और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने मंडी बामौरा में रोक लिया। पुलिस ने उन्हें वापस भेज दिया। देवी-देवताओं पर अपशब्द बोलने का आरोप
करणी सेना के सागर जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह राजपूत ने कहा कि एक व्यक्ति सनातन, समाज, धर्म और देवी-देवताओं पर अपशब्द बोलता है। उसने 3 सितंबर को सागर आने की बात कही थी, लेकिन वह नहीं आया। उन्होंने कहा कि करणी सेना के ओकेंद्र राणा ने सागर आने की बात कही थी और वे सागर आए। कार्यक्रम लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि वह जब भी सागर आएगा, करणी सेना जवाब देने के लिए तैयार है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *