Headlines

जमीनी-विवाद में भाई ने दी जान से मारने की धमकी:कैमूर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, घर से हथियार और बारूद जब्त




कैमूर के भभुआ थाना क्षेत्र के कुंज गांव में पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। डायल-112 टीम को सूचना मिली थी कि कुंज गांव में विकास कुमार और प्रकाश कुमार नाम के दो भाइयों के बीच विवाद चल रहा है। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जांच में पाया कि जमीनी विवाद था। आरोपी विकास कुमार ने राइफल और देशी कट्टा निकालकर अपने भाई प्रकाश कुमार को जान से मारने की धमकी दी थी। घर से नाली बंदूक-देसी कट्टा बरामद प्रकाश कुमार की निशानदेही पर पुलिस ने विकास कुमार के घर पर छापा मारा। पुलिस ने घर से एक नाली बंदूक, एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, 09 क्षतिग्रस्त कारतूस, एक पुलथ्रु, दो पीतल जैस ब्रश और 50 ग्राम काला बारूद बरामद किया। हथियारों की बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी विकास कुमार (पिता- परमहंस सिंह, निवासी- कुंज, थाना भभुआ) को गिरफ्तार कर लिया। भभुआ थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *