जमीनी विवाद में युवक की, 6 आरोपी गिरफ्तार:खेत में मक्का तोड़ते समय बटईदार और उसकी पत्नी पर किया था हमला, खेत मालिक से चल रही थी रंजिश




गुना के सिरसी थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर हुए विवाद में बटाईदार की मौत के मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि खेत में मक्के की फसल काट रहे पिस्सम यादव के साथ मारपीट की गई। बीच-बचाव करने पर उसकी पत्नी सुनीता यादव और एक अन्य महिला के साथ भी मारपीट की गई। गंभीर चोट लगने से पिस्सम यादव बेहोश हो गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। खेत में फसल काटते समय हुआ विवाद पुलिस के अनुसार, ग्राम नयागांव निवासी जागृति बाई पटेलिया ने शनिवार को सिरसी थाने में शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि वह परिवार की महिलाओं के साथ ग्राम चिडरऊ अमरपुरा स्थित अपने खेत में मक्के की फसल काट रही थी। उनके साथ पिस्सम यादव, उसकी पत्नी सुनीता यादव और रुकमणी यादव भी मजदूरी कर रहे थे। इसी दौरान ग्राम सालौदा निवासी गजानंद धाकड़, उसके बेटे कमल सिंह और धनराज, भानेज लोटू सहित कुछ अन्य लोग खेत पर पहुंचे। पूर्व से चले आ रहे जमीन विवाद को लेकर उनके बीच कहासुनी शुरू हो गई। शिकायत के मुताबिक, विवाद के दौरान गाली-गलौज और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया गया। इसके बाद खेत में मजदूरी कर रहे पिस्सम यादव के साथ मारपीट शुरू कर दी गई। बीच-बचाव करने पर पत्नी से भी मारपीट जागृति बाई और पिस्सम की पत्नी सुनीता यादव ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। मारपीट में पिस्सम यादव गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही बेहोश हो गया। घटना की सूचना डायल-112 पर दी गई। पुलिस वाहन मौके पर पहुंचा और घायलों को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल मारकीमऊ ले जाया गया। यहां डॉक्टर ने पिस्सम यादव को मृत घोषित कर दिया। 24 घंटे में 6 आरोपी गिरफ्तार जागृति बाई की रिपोर्ट पर सिरसी थाने में अपराध क्रमांक 70/26 के तहत BNS की धारा 296(बी), 115(2), 351(3), 3(5), 103(1) और एससी/एसटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी हितिका वासल ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसडीओपी गुना विवेक अष्ठाना के नेतृत्व में पुलिस की विशेष टीमें गठित कीं। टीमों ने संभावित ठिकानों पर दबिश देकर आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस के अनुसार, लगातार कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेजा गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गजानंद पुत्र मान सिंह धाकड़ निवासी ग्राम सालौदा, धनराज पुत्र गजानंद धाकड़ निवासी ग्राम सालौदा, लोटू उर्फ पवन पुत्र दुर्जन सिंह धाकड़ निवासी टकनेरा रोड म्याना, राजेश उर्फ माटू पुत्र रामचरण धाकड़ निवासी ग्राम विशनवाड़ा थाना बमौरी, अमर सिंह पुत्र हरिचरण धाकड़ निवासी ग्राम पाटन थाना बमौरी और लक्ष्मण पुत्र दीपचंद धाकड़ निवासी ग्राम विशनवाड़ा थाना बमौरी के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *