Headlines

घर से खेलने निकले दो बच्चे लापता:एक जगह साइकिल चलाते हुए दिखे; पुलिस की 4 टीमें कर रही तलाश




भीलवाड़ा शहर के माणिक्यनगर मालियों का बड़ा मंदिर क्षेत्र से दो 10 वर्षीय बच्चे लापता हैं। दोनों 4 अक्टूबर की सुबह करीब 11 से 12 बजे घर से खेलने के लिए निकले थे। इसके बाद वापस नहीं लौटे। मामला भीमगंज थाना क्षेत्र के मालीखेड़ा एरिया का है। थाना प्रभारी सुनील चौधरी ने बताया- लापता बच्चे दिव्यांशु सोनी (डुग्गू) (10) पुत्र हेमंत सोनी और रजत जाट (भुंगड़ा) (10) की तलाश में पुलिस और परिजन जुटे हुए हैं। परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस की चार टीमें बनाई गई हैं। टीमें अलग-अलग जगहों पर बच्चों की तलाश कर रही हैं। अब तक करीब 300 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा चुकी है। सांगानेरी गेट के पास तीसरे बच्चे के साथ साइकिल चलाते दिखे
जांच के दौरान दोनों बच्चे सांगानेरी गेट के पास एक तीसरे बच्चे के साथ साइकिल चलाते हुए सीसीटीवी फुटेज में नजर आए हैं। इसके बाद आसपास के क्षेत्रों में लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी चेक की जा रही है। पुलिस बच्चों के घर से निकलने के बाद उनकी गतिविधियों और लास्ट लोकेशन के आधार पर संभावित दिशा का पता लगाने का प्रयास कर रही है। दोनों बच्चों के अचानक लापता होने से परिवार में बेचैनी का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सोमवार दोपहर परिजन थाने पहुंचे और बच्चों की गुमशुदगी दर्ज करवाई। फिलहाल पुलिस संभावित स्थानों पर भी बच्चों की तलाश कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *