Headlines

जयपुर एयरपोर्ट पर कूल अंदाज में नजर आए सिंगर शान:फैंस के साथ खिंचवाई तस्वीरें, शहर में होने वाले इवेंट में करेंगे परफॉर्म




अपने गायन से बॉलीवुड में खास पहचान बनाने वाले सिंगर शान गुरुवार को जयपुर एयरपोर्ट पर नजर आए। इस दौरान शान कूल और सहस अंदाज में दिखे। उन्होंने एयरपोर्ट पर फैंस के साथ तस्वीरों भी खिंचवाईं। शान जयपुर में एक कार्यक्रम में परफॉर्म करेंगे। उन्होंने ज्यादातर रोमांटिक और मेलोडियस गीत गाए हैं। देखिए जयपुर एयरपोर्ट पर शान के कूल अंदाज की PHOTOS…
रोमांटिक गीतों से बनाई अलग पहचान शान यानी शांतनु मुखर्जी ने हिंदी फिल्म संगीत में अपनी एक अलग शैली विकसित की। उनकी आवाज में रोमांस, सादगी और मधुरता का मेल सुनाई देता है। यही वजह है कि 2000 के दशक में उनके गाए रोमांटिक गीतों ने श्रोताओं के बीच खास जगह बनाई। ‘दिल चाहता है’, ‘कल हो ना हो’, ‘फना’, ‘सांवरिया’, ‘कभी अलविदा ना कहना’ और ‘3 इडियट्स’ जैसी फिल्मों के गीतों में उनकी आवाज सुनाई दी। उनके लोकप्रिय गीतों में ‘चांद सिफारिश’, ‘जब से तेरे नैना’, ‘माय दिल गोज मम्म्म’, ‘हे शोना’, ‘आओ मिलो चले’, ‘कुछ तो हुआ है’, ‘ओ हमदम सुनियो रे’, ‘लड़की क्यों’, ‘बेहती हवा सा था वो’ और ‘वो लड़की है कहां’ जैसे गाने शामिल हैं। इन गीतों ने शान को हिंदी फिल्म संगीत के लोकप्रिय गायकों की कतार में स्थापित किया। शान को उनके फिल्मी संगीत योगदान के लिए कई पुरस्कार मिल चुके हैं। उन्हें फिल्मफेयर पुरस्कार और अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार भी मिले हैं। ‘फना’, ‘सांवरिया’ और ‘3 इडियट्स’ के गीतों के लिए उन्हें अलग-अलग पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *