Headlines

जयपुर में बच्चों के विवाद के बाद दो पक्ष आमने-सामने:क्रिकेट खेलने को लेकर नाबालिगों में हुआ था विवाद, पुलिस ने तीन बच्चों को किया डिटेन




जयपुर के बगरू वालों के रास्ता इलाके में रविवार रात बच्चों के बीच क्रिकेट खेलने को लेकर हुए विवाद के बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद के बाद देर रात से सोमवार तक दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग प्रदर्शन किए गए। स्थिति को देखते हुए पुलिस मौके पर तैनात रही और दोनों पक्षों से समझाइश कर मामला शांत कराने का प्रयास किया गया। जानकारी के अनुसार रविवार को चौगान स्टेडियम में दोनों पक्षों के बच्चों के बीच क्रिकेट खेलने को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद जयलाल मुंशीवालों के रास्ते में नाबालिग बच्चे आमने-सामने हो गए। विवाद की सूचना मिलने पर नाहरगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। गिरफ्तारी की मांग को लेकर एक पक्ष ने किया थाने का घेराव विवाद के बाद एक पक्ष के लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नाहरगढ़ थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि दूसरे पक्ष के नाबालिगों ने उनके बच्चों पर हमला किया। हमले में एक बच्चे के सिर में चोट लगने की बात कही गई। इस संबंध में पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया गया। मुकदमा दर्ज होने के बाद प्रदर्शन कर रहे एक पक्ष के लोग वापस घर लौट गए। दूसरे पक्ष ने पुलिस पर बड़ों को परेशान करने का लगाया आरोप वहीं सोमवार देर शाम तक दूसरे पक्ष के लोगों ने भी प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि विवाद बच्चों के बीच हुआ था। पुलिस ने देर रात मामले से जुड़े कुछ लोगों की पहचान कर तीन बच्चों को डिटेन किया था। इसके बावजूद उनके घर के बड़ों को बेवजह परेशान करने का आरोप लगाया गया। प्रदर्शनकारियों के अनुसार पुलिस सोमवार सुबह उनके एक व्यक्ति को भी अपने साथ ले गई।
पुलिस ने तीन नाबालिगों को किया डिटेन नाहरगढ़ थानाधिकारी सज्जन कुमार ने बताया कि रविवार देर रात करीब 10 बजे क्रिकेट खेलने को लेकर नाबालिग बच्चों के बीच झगड़ा हुआ था। एक पक्ष की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है। मुकदमा दर्ज करने के बाद तीन नाबालिगों को डिटेन किया गया है, जबकि अन्य नामजद आरोपियों की तलाश जारी है। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों से बातचीत कर स्थिति को शांत कराने का प्रयास कर रही है। इलाके में पुलिस की मौजूदगी बनी हुई है और पूरे मामले पर लगातार नजर रखी जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *