Headlines

जयपुर में महिला की चेन तोड़ ले गए दो बदमाश:एक ने झपट्टा मारा, दूसरा बाइक पर बैठा रहा, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज




जयपुर के विद्याधर नगर थाना क्षेत्र में रविवार रात बाइक सवार बदमाश एक महिला के गले से सोने की चेन तोड़ ले गए। वारदात रात करीब 8 बजे अम्बाबाड़ी स्थित बैंक कॉलोनी में मंदिर के पास हुई, जब महिला सड़क किनारे पैदल चल रही थी। पीड़िता पुष्पा मीना के अनुसार, बाइक पर आए दो बदमाश अचानक उनके पास पहुंचे और गले पर झपट्टा मारकर चेन तोड़ ली। वारदात के बाद दोनों आरोपी तेजी से आसपास की गलियों में भाग निकले। पीछा करने पर हाथ नहीं आए बदमाश चेन छिनते ही पुष्पा मीना ने शोर मचाया और बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन वे हाथ नहीं आए। महिला की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर विद्याधर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है। वारदात का सीसीटीवी आया सामने वहीं विद्याधर नगर थानाधिकारी हिम्मत सिंह ने कहा कि मामले में पीड़िता पुष्पा देवी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी के चेन तोड़कर फरार होते हुए का सीसीटीवी सामने आया है। जिसमें एक आरोपी चेन तोड़ता है दूसरा आरोपी बाइक पर खड़ा रहता है। वारदात करने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो जाता है। मामले में आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है। मामले में पुलिस उचित कार्रवाई करेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *