![]()
रतलाम जिला पंचायत सीईओ वैशाली जैन ने सोमवार को रतलाम जनपद की ग्राम पंचायत भदवासा के सचिव कोमलसिंह पंवार को वित्तीय अनियमितताओं के मामले में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। ग्राम पंचायत में प्राप्त शिकायतों की जांच के दौरान विभिन्न भुगतान एवं बिलों से संबंधित अनियमितताएं प्रथम दृष्टया सही पाई गई। जिसके आधार पर सीईओ ने यह कार्रवाई की। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर ग्राम पंचायत भदवासा की सरपंच अनीता मकवाना एवं उपसरपंच रमेश मालवीय को मध्यप्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम की धारा 40 के अंतर्गत कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है। दोनों से निर्धारित समयावधि में अपना पक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। वहीं, ग्राम पंचायत सचिव कोमलसिंह पंवार द्वारा प्रस्तुत जवाब का परीक्षण किए जाने पर वह समाधानकारक नहीं पाया। इसके फलस्वरूप सीईओ जिला पंचायत द्वारा सचिव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जिला पंचायत सीईओ वैशाली जैन ने बताया कि पंचायत स्तर पर वित्तीय अनियमितताओं, शासकीय राशि के दुरुपयोग तथा नियमों के उल्लंघन के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे मामलों में नियमानुसार सख्त एवं त्वरित कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
Source link
रतलाम में वित्तीय अनियमितता के कारण पंचायत सचिव निलंबित:भदवासा में भुगतान-बिलों की गड़बड़ी पर कार्रवाई, सरपंच-उपसरपंच को भी नोटिस
