![]()
जयपुर में 5 और 6 सितंबर को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में ग्लोबल नर्सिंग समिट-2026 आयोजित होगा। इसमें 10 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधि और 1500 से ज्यादा नर्सिंग प्रोफेशनल्स व स्टूडेंट्स शामिल होंगे। समिट में एआई, रोबोटिक्स, वीआर, होलोग्राफिक टेक्नोलॉजी और एडवांस्ड सिमुलेशन का लाइव एक्सपीरियंस दिया जाएगा। राजस्थान नर्सिंग काउंसिल से पात्र प्रतिभागियों को 10 क्रेडिट पॉइंट्स भी मिलेंगे। 26/11 की रियल हीरो नर्स अंजलि कुलथे भी होंगी शामिल समिट में 26/11 मुंबई हमले के दौरान साहस दिखाने वाली नर्स अंजलि कुलथे और पद्मश्री शांति टेरेसा लकड़ा भी शामिल होंगी। प्रतिभागियों को दोनों से मिलने और उनके अनुभव सुनने का मौका मिलेगा। एआई, रोबोटिक्स और वीआर पर होगी खास चर्चा मुख्य कॉन्फ्रेंस में 6 सितंबर को एआई इन नर्सिंग, रोबोटिक्स, वीआर, लीडरशिप और सिमुलेशन आधारित नर्सिंग एजुकेशन पर चर्चा होगी। कार्यक्रम में पेपर और पोस्टर प्रेजेंटेशन, पैनल डिस्कशन, मेडिकल क्विज और सिमुलेशन एक्टिविटीज भी होंगी।
Source link
जयपुर में 5-6 सितंबर को होगा ग्लोबल नर्सिंग समिट-2026:एआई, रोबोटिक्स और वीआर से बदलेगी नर्सिंग; जयपुर में जुटेंगे 10 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधि
