![]()
जयपुर हाईवे पर गुरुवार देर रात ओवर स्पीड स्कॉर्पियो गाड़ी पलटी खा गई। हादसे में स्कॉर्पियो सवार युवक-युवती की मौत हो गई, जबकि उनका साथी घायल हो गया। बगरू थाना पुलिस ने दोनों के शव बगरू सीएससी की मॉर्च्युरी में रखवाए हैं। पुलिस प्रथमदृष्टया जांच में सामने आया है कि हाईवे पर बारिश का पानी में भरा होने पर ओवर स्पीड स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, उसका टायर फट गया और उसके बाद वह पलट गई। हालांकि पुलिस की ओर से जांच की जा रही है। हाईवे पर भरा था बारिश का पानी हेड कॉन्स्टेबल भंवर लाल ने बताया- हादसे में श्रीमाधोपुर निवासी अमन मान (21) और सीकर निवासी रेवती (24) की मौत हो गई। उनके एक साथी को गंभीर घायल होने पर हॉस्पिटल में एडमिट करवाया है। घटनाक्रम के मुताबिक, स्कॉर्पियों में तीनों सवार होकर जयपुर से अजमेर की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान बगरू में बड़ के बालाजी के पास रोड पर बारिश का पानी भरा हुआ था। अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई माना जा रहा है कि ओवर स्पीड स्कॉर्पियो के पानी में जाते ही फ्रंट शीशे पर पानी उछलकर आया। कुछ नहीं दिखने के दौरान ब्रेक लगाने पर ओवर स्पीड के चलते स्कॉर्पियो अनियंत्रित हो गई। डिवाइडर से टकराकर दो-तीन पलटी खा गई। स्कॉर्पियो में फंस गए थे तीनों लोग राहगीरों की सूचना पर बगरू थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने डिवाइडर की रेलिंग पर पड़ी स्कॉर्पियो में फंसे तीनों जनों को बाहर निकाला। पुलिस ने गंभीर हालत में तीनों को हॉस्पिटल पहुंचाया। डॉक्टर्स ने फ्रंट सीट पर बैठे अमन और रेवती को डेड घोषित कर दिया। घायल साथी को इलाज के लिए एडमिट किया गया। पुलिस ने मृतक युवक-युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए बगरू सीएससी की मॉर्च्युरी में रखवाया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो गाड़ी को थाना परिसर में खड़ा करवाया है।
Source link
जयपुर हाईवे पर स्कॉर्पियो पलटी, युवक-युवती की मौत:अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई; दो-तीन बार पलटी खाई, टायर फट गया
