Headlines

जय श्रीराम समिति ने रक्तदान कर भर्ती मरीज की मदद की




जय श्रीराम समिति ने रक्तदान कर मरीज की मदद की। जानकारी अनुसार जिले के कुडू प्रखंड निवासी पंचम लोहरा के पुत्र विनोद लोहरा का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा था। इस दौरान चिकित्सकों ने मरीज में खून की कमी बताई। जिसके बाद मरीज के परिजनों ने समिति के कुडू प्रखंड अध्यक्ष दीपक पासवान से संपर्क किया। जिसपर उन्होंने मामले की जानकारी जिला कमेटी को दी। सूचना मिलने पर समिति के सदस्य दीपक कुमार ने तत्काल सदर अस्पताल पहुंचकर एक यूनिट रक्तदान कर मरीज की मदद की। वहीं कुडू प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि ऐसे नाजुक समय में जरूरतमंदों के साथ खड़ा होना ही समिति का दायित्व है। जिसे समिति पूरी निष्ठा के साथ निभा रही है। उन्होंने कहा कि समिति का उद्देश्य समाज के हर वर्ग के लोगों को जोड़ना और सुख दुख की घड़ी में एक दूसरे का सहयोग करना है। वहीं रक्तदाता ने कहा कि पीड़ित और जरूरतमंद लोगों की मदद करना ही उनका मूल उद्देश्य है। सामने वाले व्यक्ति को स्वस्थ और खुश देखकर जो खुशी मिलती है उसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। मौके पर जिला संरक्षक अजय सोनी, सावित्री देवी, शांति देवी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *