![]()
फाजिल्का जिले के जलालाबाद में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस और एक्साइज विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में पुलिस और एक्साइज विभाग की टीम ने जलालाबाद के गांव महालम में अचानक रेड की। इस दौरान खेतों, पशुओं के कमरों और अन्य स्थानों पर जमीन में दबाकर रखी गई करीब 2000 लीटर अवैध लाहन बरामद कर मौके पर ही नष्ट कर दी गई। रेड के दौरान टीम को एक घर के बेडरूम में भी अवैध शराब छिपाकर रखने की जानकारी मिली। जांच करने पर बेड के अंदर छिपाकर रखी करीब 100 बोतल अवैध शराब बरामद हुई। शराब को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। यहां देखें फोटो… लाहन को मौके पर ही कराया नष्ट जानकारी के अनुसार, पुलिस और एक्साइज विभाग की टीम द्वारा गांव में अवैध शराब के ठिकानों की तलाश में खेतों और घरों समेत कई स्थानों पर जांच की गई। इस दौरान बड़ी मात्रा में लाहन बरामद हुई, जिसे नष्ट कर दिया गया। वहीं, घर से बरामद करीब 100 बोतल अवैध शराब के संबंध में संबंधित थाना पुलिस को सूचना दी जा रही है। अब थाना पुलिस द्वारा मामले की जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Source link
जलालाबाद के गांव में पुलिस-एक्साइज टीम की रेड:बेड के अंदर छिपाकर रखी 100 बोतल बरामद, दो हजार लीटर लाहन कराया नष्ट
